ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

ओमिक्रोन से देश में पहली मौत, 72 साल के मरीज की अस्पताल में हुई मौत

DESK : कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से देश में पहली मौत हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक 72 साल के मरीज की जयपुर में मौत की पुष्टि की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना

ओमिक्रोन से देश में पहली मौत, 72 साल के मरीज की अस्पताल में हुई मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ओमिक्रोन से देश में पहली मौत हुई. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक 72 साल के मरीज की जयपुर में मौत की पुष्टि की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने माना है कि इस मरीज की मौत ओमिक्रोन से हुई है. 


हालांकि मरीज संक्रमित होने के 5 दिनों के बाद नेगेटिव हो गया था लेकिन मंत्रालय ने कहा है कि वह अस्पताल में भर्ती रहा था इसलिए इस मौत को ओमिक्रोन से मौत ही माना जाएगा. मरीज पॉजिटिव होने के बाद इलाज के दौरान नेगेटिव हो गया था लेकिन नेगेटिव होने के कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई थी. वहीं नेगेटिव होने के बाद भी वह अस्पताल में भर्ती था.


बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में बुधवार का तेज उछाल देखने को मिला. पिछले 24 घंटे में 55.4 फीसदी उछाल के साथ कोरोना के 58,097 नए मामले दर्ज किए गए हैं. इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 35,018,358 पहुंच गई है. सक्रिय मरीजों की संख्या भी 2 लाख पार कर चुकी है. पूरे देश में अभी एक्टिव मामलों की कुल संख्या 214,004 है. 


ओमिक्रोन की बात करें तो देश में इस वैरिएंट के मरीजों की संख्या दो हजार पार हो चुकी है. अब तक कुल 2,135 मामले दर्ज किए गए हैं. ये सभी मामले 24 राज्यों से सामने आए हैं. इनमें से  828 ओमिक्रोन के मरीज ठीक भी हो चुके हैं.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें