ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

ओडिशा रेल हादसा मामले में CBI का बड़ा एक्शन, दो इंजीनियर समेत तीन रेलकर्मी अरेस्ट

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे में 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले की जांच क

ओडिशा रेल हादसा मामले में CBI का बड़ा एक्शन, दो इंजीनियर समेत तीन रेलकर्मी अरेस्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण रेल हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस हादसे में 280 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। मामले की जांच कर रही सीबीआई ने इस मामले में दो इंजीनियर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। 


दरअसल, ओडिशा के बालासोर में बीते दो जून की शाम बाहानगा बाजार स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस हादसे की शिकार हो गई थी। तेज रफ्तार ट्रेन स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। इसी दौरान बगल से गुजर रही बेंगलूरु-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन भी इसकी चपेट में आ गई थी। इस हादसे में सैकड़ों लोगों की जान चली गई थी जबकि एक हजार से अधिक लोग घायल हो गए थे।


हादसे के बाद रेलवे ने जांच कमेटी गठित करने के साथ ही सीबीआई से जांच की अनुसंशा की थी। जिसके बाद सीबीआई की टीम बालासोर पहुंची थी और जांच शुरू की थी। जांच के दौरान सीबीआई ने सीनियर सेक्शन इंजीनियर अरूण कुमार महांतो, सीनियर सेक्शन इंजीनियर मो. आमिर खान और टेक्निशियन पप्पू कुमार को गिरफ्तार किया है। तीनों को गैर इरादतन हत्या और सबूत नष्ट करने की धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें