ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक मुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक

NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा आयोजित कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट CMAT 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। यह परीक्षा एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की सबसे अहम प्रवेश परीक्षा मानी जाती है।

NTA CMAT RESULT 2026: कैसे मिलेगा MBA में एडमिशन, कब आएगा सीमैट का रिजल्ट? जानिए क्या है नया अपडेट
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

NTA CMAT RESULT 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA द्वारा आयोजित कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट CMAT 2026 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। यह परीक्षा एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की सबसे अहम प्रवेश परीक्षा मानी जाती है। इस रिजल्ट पर लाखों उम्मीदवारों की नजरें टिकी हुई हैं।


सीमैट 2026 की परीक्षा 25 जनवरी 2026 को पूरे देश में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 53,453 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई थी और यह एमबीए व अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है।


परीक्षा के बाद एनटीए ने 31 जनवरी 2026 को अनंतिम (प्रोविजनल) उत्तर कुंजी जारी की थी। उम्मीदवारों को 2 फरवरी 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। अब सभी आपत्तियों की समीक्षा पूरी हो चुकी है और फाइनल उत्तर कुंजी तैयार हो गई है। CMAT 2026 का रिजल्ट इसी फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर तैयार किया जाएगा।


रिजल्ट तैयार होने की प्रक्रिया?

  1. CMAT रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
  2. परीक्षा के बाद अनंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाती है।
  3. उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज कराते हैं।
  4. आपत्तियों की समीक्षा की जाती है।
  5. फाइनल उत्तर कुंजी जारी की जाती है।
  6. फाइनल उत्तर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है।

ध्यान दें कि रिजल्ट जारी होने के बाद कोई भी शिकायत या रीचेकिंग संभव नहीं होगी। परीक्षा से जुड़े रिकॉर्ड रिजल्ट की तारीख से 90 दिन तक सुरक्षित रखे जाएंगे।

CMAT रिजल्ट कैसे चेक और डाउनलोड करें?

  1. उम्मीदवार अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड इस तरह चेक कर सकते हैं:
  2. आधिकारिक वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
  3. होमपेज पर ‘CMAT 2026 Result’ या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और जन्मतिथि डालें।
  5. सबमिट करते ही स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें।
  7. CMAT का महत्व

सीएमएटी एक राष्ट्रीय स्तर की मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा है। इसके स्कोर के आधार पर भारत के 1000 से अधिक संस्थान एमबीए और अन्य मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश देते हैं। CAT, XAT जैसी परीक्षाओं की तुलना में इसे थोड़ा आसान माना जाता है, इसलिए कई उम्मीदवारों की पहली पसंद CMAT रहती है।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें