ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

नेपाली संसद को राष्ट्रपति ने भंग किया, मध्यावधि चुनाव की तारीखों का एलान

DESK : भारत के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक नेपाल की संसद को वहां कि राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी

नेपाली संसद को राष्ट्रपति ने भंग किया, मध्यावधि चुनाव की तारीखों का एलान
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : भारत के पड़ोसी देश नेपाल से इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक नेपाल की संसद को वहां कि राष्ट्रपति ने भंग कर दिया है। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने संसद को भंग करते हुए मध्यावधि चुनाव का ऐलान किया है। नेपाल में 12 और 19 नवंबर को मध्यावधि चुनावों के राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली दोनों के सरकार बनाने के दावे को खारिज कर दिया है। 


नेपाली संसद को भंग करने के बारे में आधिकारिक तौर पर राष्ट्रपति के कार्यालय की तरफ से जानकारी दी गई है। आपको बता दें कि केपी शर्मा ओली और विपक्षी दलों दोनों ने राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी को सांसदों के हस्ताक्षर वाले पत्र सौंपकर नई सरकार बनाने का दावा किया था। ओली विपक्षी दलों के नेताओं से कुछ मिनट पहले राष्ट्रपति के कार्यालय पहुंचे थे। ओली ने नेपाली संविधान के अनुच्छेद 76 (5) के मुताबिक उन्हें पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए अपनी पार्टी सीपीएन-यूएमएल के 121 सदस्यों और जनता समाजवादी पार्टी नेपाल के 32 सांसदों के समर्थन के दावे वाला पत्र राष्ट्रपति को दिया था। 


उधर नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने 149 सांसदों का समर्थन होने का दावा किया था। देउबा प्रधानमंत्री पद का दावा पेश करने के लिए विपक्षी दलों के नेताओं के साथ राष्ट्रपति कार्यालय पहुंचे थे। ओली ने 153 सदस्यों का समर्थन होने का दावा किया जबकि देउबा ने 149 सांसदों का। नेपाल की 175 सदस्यों वाली प्रतिनिधि सभा में 121 सीटों के साथ ओली का गठबंधन सबसे बड़ा दल है। नेपाली संसद में बहुमत के लिए 138 सीटों की जरूरत होती है लेकिन ओली और शेर बहादुर देउबा के दावों के बीच अब राष्ट्रपति ने नेपाली संसद को भंग करते हुए मध्यावधि चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें