ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Nepal Protest: नेपाल में तख्तापलट, पीएम ओली समेत कई मंत्रियों ने दिया इस्तीफा; संसद भवन में आगजनी

Nepal Protest: नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और 10 मंत्रियों ने इस्तीफा दिया। संसद भवन में आगजनी और हथियार लूट की घटनाओं से हालात बेकाबू हो गए हैं।

Nepal Protest
नेपाली पीएम ओली का इस्तीफा
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nepal Protest:  नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। देशभर में हिंसा और बवाल की घटनाएं सामने आ रही हैं। पांच मांगों को लेकर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतरे हुए हैं और कई शहरों में हालात बेकाबू हो गए हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 


नेपाल के पीएम ओली समते डिप्टी पीएम समेत कुल दस मंत्रियों ने अब तक इस्तीफा दे दिया है। खबर है कि नए प्रधानमंत्री के नाम का ऐलान आज शाम तक किया जा सकता है। हिंसा की स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसकर आगजनी की। 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने सेना के हथियार भी छीन लिए और उन्हें लहराते हुए देखा गया। इसके अलावा, प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन के भीतर घुसते ही वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को पकड़ लिया और सड़क पर उनकी पिटाई कर दी। काठमांडू एयरपोर्ट की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है, लेकिन राजधानी समेत देश के अन्य हिस्सों में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं।


बता दें कि नेपाल में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। सरकार द्वारा सोशल मीडिया पर प्रतिबंध हटाए जाने के कुछ ही घंटों बाद, प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच हिंसक झड़पें हो गईं। राजधानी में GEN-Z यानी युवा प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में घुसने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग करते हुए इलाके में कर्फ्यू लगा दिया।


इस झड़प में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हालात बिगड़ते देख सरकार ने सोशल मीडिया पर से प्रतिबंध हटाने का अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी सड़कों से हटने को तैयार नहीं हैं। मंगलवार सुबह से पूरे नेपाल में छात्रों के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन नए सिरे से शुरू हो गए हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास में आग लगा दी। साथ ही प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के निजी आवास पर भी आगजनी की गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें