ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

Nepal Protest: नेपाल सरकार पर संकट, प्रदर्शनकारियों ने गृह मंत्री-विदेश मंत्री के घर को लगाई आग; उपप्रधानमंत्री समेत कई मंत्रियों ने दिए इस्तीफा

Nepal Protest: नेपाल में सरकार विरोधी प्रदर्शनों ने उग्र रूप ले लिया है। राष्ट्रपति आवास में आगजनी के बाद कई मंत्रियों ने इस्तीफा दिया, गठबंधन सरकार पर संकट गहरा गया है।

Nepal Protest
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Nepal Protest: नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का सिलसिला दूसरे दिन भी जारी है। राजधानी काठमांडू समेत कई शहरों में युवाओं ने जमकर तोड़फोड़ और आगजनी की जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्जा कर उसे आग के हवाले कर दिया।


सोमवार को गृहमंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद विदेश मंत्री डॉ. आरजू राणा देउबा, संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग और कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी के घरों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुईं। इस बीच, उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह समेत कई अन्य मंत्रियों ने भी अपने पद छोड़ने का ऐलान कर दिया।


सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद मंत्रियों के इस्तीफे बढ़ते जा रहे हैं। अब तक गृहमंत्री रमेश लेखक, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, और सूचना एवं प्रसारण मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि संचार मंत्री गुरुंग ने कहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली इस्तीफा नहीं देंगे।


इस राजनीतिक अस्थिरता के चलते नेपाल की गठबंधन सरकार पर संकट गहराता जा रहा है। प्रधानमंत्री ओली ने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है ताकि हालात पर मंथन किया जा सके। गठबंधन सरकार में शामिल नेपाली कांग्रेस ने अपने सभी मंत्रियों को इस्तीफा देने का निर्देश दिया है। 


पार्टी के वरिष्ठ नेता और उप-प्रधानमंत्री प्रकाश मान सिंह, विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा, खेल मंत्री तेजू लाल चौधरी, कानून मंत्री अजय चौरसिया, ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का, वानिकी मंत्री ऐन बहादुर शाही, स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल, कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी और पर्यटन मंत्री बद्री पांडे ने इस्तीफा सौंप दिया है।


नेपाल में जुलाई 2024 से शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस (88 सीटें) और केपी शर्मा ओली की CPN-UML (79 सीटें) मिलकर गठबंधन सरकार चला रही हैं। नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने भी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ने की घोषणा की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें