ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

नदी में कार गिरने से 2 की मौत, बिहार का रहने वाला था युवक

DESK : बड़ी खबर मध्यप्रदेश के उज्जैन से आ रही है, जहां गंभीर नदी पर बने पुल से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ते हुए एक कार नदी में जा गिरी। बड़नगर के पास हुए इस हादसे में कार सवार

नदी में कार गिरने से 2 की मौत, बिहार का रहने वाला था युवक
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : बड़ी खबर मध्यप्रदेश के उज्जैन से आ रही है, जहां गंभीर नदी पर बने पुल से टक्कर के बाद रेलिंग तोड़ते हुए एक कार नदी में जा गिरी।  बड़नगर के पास हुए इस हादसे में कार सवार युवक और युवती की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटनास्थल से बरामद हुए आधार कार्ड से युवक की पहचान की गई है। युवक का नाम अनुराग कुमार बताया जा रहा है जो बिहार के शाहपुर का रहने वाला था। हालांकि युवती की पहचान अबतक नहीं हो पाई है।


नदी से बाहर निकाला गया कार
गंभीर नदी पर हुई इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर कार को नदी से बाहर निकाला और युवक-युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।


हादसे की जांच में जुटी पुलिस 
पुलिस की माने तो गंभीर नदी पर बने पुल पर कार सवार ने अचानक संतुलन खो दिया जिसके कारण रेलिंग तोड़ते हुए कार नदी में जा गिरी। कार असंतुलित कैसे हुई और नदी में कैसे गिरी इन सभी बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। वही ग्रामीणों की माने तो कुहासा होने के कारण कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई और फिर नदी में जा गिरी। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में पुलिस जुटी है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें