ब्रेकिंग
वैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजीवैशाली में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, 15 हजार रुपये घूस लेते दारोगा रंगे हाथ गिरफ्तारनीतीश के इस्तीफे को भाजपा की साजिश बताने वाले तेजस्वी पर भड़के दिलीप जायसवाल, कहा..मेरे अंगने में तुम्हारा क्या काम है?पटना यूनिवर्सिटी में सीएम के कार्यक्रम में हंगामा, छात्र नेताओं ने की जमकर नारेबाजीअवैध शराब का सुरक्षित ठिकाना बना मुजफ्फरपुर का पताही एयरपोर्ट, 4242 लीटर वाइन जब्त पटना यूनिवर्सिटी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यक्रम से पहले हंगामा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और शिक्षा मंत्री के सामने नारेबाजी

Miss World 2025: हैदराबाद में ओपाल सुचाता चुआंगश्री बनीं मिस वर्ल्ड विजेता, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना

Miss World 2025: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का आयोजन भव्य तरीके से हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ, जिसमें थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) ने विजेता बनकर इतिहास रच दिया.

Miss World 2025
© GOOGLE
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Miss World 2025: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का आयोजन भव्य तरीके से हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में संपन्न हुआ। इस ग्लैमरस इवेंट में दुनियाभर से आईं कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया। इस साल थाईलैंड की ओपाल सुचाता चुआंगश्री (Opal Suchata Chuangsri) ने विजेता बनकर इतिहास रच दिया। वे मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली पहली थाई महिला बन गईं।


बता दें कि 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेंशन सेंटर में विश्व की सबसे प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता ‘मिस वर्ल्ड 2025’ के आयोजन में दुनिया भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें थाईलैंड की मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर ओपाल सुचाता चुआंगश्री ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘मिस वर्ल्ड 2025’ का ताज अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनके देश थाईलैंड के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि वे पहली थाई महिला हैं जिन्होंने यह प्रतिष्ठित खिताब जीता है। 


ओपाल का जन्म 20 सितंबर 2003 को थाईलैंड में हुआ था। उन्होंने Kajonkietsuksa स्कूल से अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की और पॉलिटिक्स एवं इंटरनेशनल रिलेशन्स में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके अलावा, वे ‘मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024’ रह चुकी हैं और ‘मिस यूनिवर्स 2024’ में थर्ड रनर-अप भी रही थीं। उनका परिवार प्राइवेट बिजनेस संचालित करता है। ‘मिस वर्ल्ड 2025’ के मंच पर ताज पहनते हुए ओपाल भावुक हो गईं और उन्होंने अपने आंसुओं के साथ सभी का धन्यवाद किया। उनका यह भावुक क्षण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


वहीं, भारत की तरफ से 21 वर्षीय नंदिनी गुप्ता ने भी इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोटा, राजस्थान की रहने वाली नंदिनी ने 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था। उन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारत हासिल की है। नंदिनी ने कई प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर्स के लिए रैंप वॉक किया है और वे केवल ग्लैमर की दुनिया तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक मुद्दों जैसे कैंसर जागरूकता, महिलाओं के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी सक्रिय हैं। 


मिस वर्ल्ड 2025 के मंच पर उन्होंने भारतीय संस्कृति, परंपरा और मूल्य को गर्व से प्रस्तुत किया। हालांकि नंदिनी टॉप 8 में जगह नहीं बना पाईं, लेकिन उनका आत्मविश्वास और ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारत का प्रतिनिधित्व सराहनीय रहा। इस भव्य आयोजन में बॉलीवुड के कई नामचीन सितारे भी शामिल हुए। अभिनेता सोनू सूद, जैकलीन फर्नांडिस और ईशान खट्टर ‘मिस वर्ल्ड 2025’ फिनाले में उपस्थित रहे और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस प्रतियोगिता ने न केवल सौंदर्य बल्कि प्रतिभा, सामाजिक जिम्मेदारी और आत्मविश्वास को भी प्रदर्शित किया, जिससे यह एक यादगार आयोजन साबित हुआ।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें