ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

जेल में कोरोना विस्फोट, अचानक से 20 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

DESK : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल में बंद 20 कैदी अचानक से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस खबर के सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोर

जेल में कोरोना विस्फोट, अचानक से 20 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना संक्रमण से जुड़ी इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जेल में बंद 20 कैदी अचानक से कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. इस खबर के सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव कैदियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां इनका इलाज शुरू हो गया है. 


मामला महाराष्ट्र के कल्याण स्थित आधारवाड़ी जेल का है. मिली जानकारी के अनुसार, जिन 20 कैदियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें शुरुआत में हल्के फुल्के लक्षण देखे गए थे. जांच के बाद पता चला की इन 20 कैदियों में कोरोना के लक्षण हैं. जेल अधिकारी की ओर से जानकारी दी गई है कि टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद इन सभी कैदियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 


जेल अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित कैदियों के संपर्क में आए अन्य सभी कैदियों को आइसोलेट कर दिया गया है. डॉक्टरों की ओर से आइसोलेट किए गए सभी कैदियों पर नजर रखी जा रही है. मेडिकल टीम की कोशिश है कि जल्द से जल्द इन कैदियों को कोरोना से ठीक कर वापस जेल में भेजा जाए. फिलहाल अधिकारी इस बात की तहकीकात में जुटे हुए हैं कि आखिर कोरोना का संक्रमण जेल के अंदर कैसे पहुंचा. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें