ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Mahakumbh 2025: पार्किंग में सो रहे श्रद्धालुओं को गाड़ियों ने कुचला, बिहार के एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत, ड्राइवर फरार

Mahakumbh 2025: महाकुंभ आये 2 श्रद्धालुओं को गाड़ियों ने कुचल दिया। जिससे बिहार में एक व्यक्ति समेत दो लोगों की मौत हो गई है।

Mahakumbh 2025
पार्किंग में सो रहे 2 श्रद्धालुओ को गाड़ियों ने कुचला
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में आए दो श्रद्धालुओं को पार्किंग में गाड़ियों ने कुचल दिया। अलग–अलग हादसे में दोनों की मौत हो गई है। पुलिस ने गाड़ियों को कब्जे में ले लिया है, जबकि ड्राइवर फरार है। मृतक के परिवार वालों ने ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


बताया जा रहा है कि मुरादाबाद के थाना नागफनी स्थित बंगला गांव के रहने वाले गीतेश सैनी (35) शनिवार रात मां नमिता और पत्नी के साथ फाफामऊ के बेला कछार पार्किंग-2 में अपनी गाड़ी से पहुंचे। संगम में डुबकी लगाने से पहले पार्किंग में ही सभी जमीन पर आराम करने लगे। इसी बीच उन्हें नींद आ गई।  तभी बैक करते समय एक बस ने गीतेश को कुचल दिया, हादसे में उसकी मौत हो गई। मृतक की मां नमिता सैनी की तहरीर पर पुलिस ने बस ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं घटना के बाद से ड्राइवर फरार हो गया है।


दूसरी ओर बिहार के पश्चिमी पंचारण योगापट्टी थाना के मच्छर गांव निवासी अनिल ठाकुर (48) बेला कछार पार्किंग-2 में दूसरी जगह सो रहे थे। तभी उनको एक कार ड्राइवर ने कुचल दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक कार छोड़ कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें