ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में लगाई डुबकी...फिर सपने में आई मां, 32 साल बाद घर लौटा बेटा

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में डुबकी लगाने के बाद एक व्यक्ति को सपने में मां आई। 32 साल बाद साधु के वेष में अपनी मां से मिलने वह घर पहुंच गया।

Mahakumbh 2025
32 साल बाद घर लौटा बेटा
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: मिर्जापुर के एक गांव का रहने वाला शख्स अपने घर से 32 सालों से लापता था। लापता व्यक्ति महाकुंभ में स्नान करने आया। संगम में डुबकी लगाने के बाद जब रात को सोया तो उसने सपने में अपनी मां को देखा। इसके बाद रात को ही वह शख्स साधु के भेष में अपनी मां से मिलने अपने घर पहुंच गया।


32 साल बाद अपने बेटे को देखकर मां खुशी से झूम उठी। 32 साल से लापता शख्स उसके परिवार को मिल गया। दरअसल 1992 में जो शख्स लापता हुआ था, वह महाकुंभ मेले में स्नान करने गया। स्नान करने के बाद सपने में अपनी मां को देखा तो महाकुंभ से लगभग 160 किलोमीटर का सफर तय कर वह 32 साल बाद अपने घर पहुंच गया। जिसे देखकर उसकी मां, पत्नी, बच्चे और भाई-बहन सभी बेहद खुश हो गए।


दरअसल जमालपुर के रहने वाले अमरनाथ गुप्ता 1992 में अयोध्या ढांचा विध्वंस के दौरान कार सेवकों की टोली में गए थे। अयोध्या से ट्रेन से मिर्जापुर वापस जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर में ट्रेन पर पथराव होने लगा। जिसके बाद वो वहां से उतरकर किसी तरह वाराणसी से जमालपुर अपने घर पहुंचे। घर पहुंचने पर अमरनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर मिर्जापुर की जेल में बंद कर दिया था। कुछ दिन जेल की सजा काटने के बाद जेल से छूटकर घर पहुंचे। लेकिन घर पर जब उनका मन नहीं लगा तो परिवार को बिना बताए अयोध्या निकल गए। अयोध्या से वृंदावन पहुंचकर बाबा किशोर दास से दीक्षा लेकर उनके जयपुर आश्रम में रहने लगे।


एक हफ्ते पहले अमरनाथ गुप्ता महाकुंभ स्नान करने गए। स्नान करने के बाद रात में सोते वक्त उन्होंने सपने में अपनी मां को देखा। जिसके बाद वो मां से मिलने घर पहुंच गए। 95 साल की बूढ़ी मां , पत्नी, बच्चे, भाई-बहन समेत पूरा परिवार उन्हें देखकर बेहद खुद हुआ। गांव के लोग भी अमरनाथ से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें