ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में टूट गये सारे रिकॉर्ड, महाशिवरात्रि पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में लगाई डुबकी

Mahakumbh 2025: महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आज दोपहर 12 बजे तक 1 करोड़ 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है।

Mahakumbh 2025
महाशिवरात्रि पर अब तक 1 करोड़ से ज्यादा लोगों ने संगम में लगाई डुबकी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mahakumbh 2025: महाकुम्भ मेले का 45वां और अंतिम दिन आज है। आज महाशिवरात्रि के स्नान पर्व पर भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। आज दोपहर 12 बजे तक 1 करोड़ 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व तक गंगा और संगम में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 65 करोड़ से भी पार पहुंच गई है।


महाकुंभ में शिवरात्रि के स्नान पर आस्था का जनसैलाब उमड़ा हुआ है। संगम तट पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रयागराज जंक्शन से संगम की ओर जाने वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। हालांकि जैसे ही संगम तट खाली होगा, वैसे ही ये सड़क फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दी जाएगी। महाशिवरात्रि के स्नान पर्व के साथ महाकुम्भ 2025 का  भी समापन हो जाएगा।


यूपी DGP प्रशांत कुमार ने आज महाकुंभ मेला 2025 के संपन्न होने पर कहा, "हमारे साथियों ने पिछले 45 दिन बिना शस्त्र के अपने व्यवहार से सबका मन जीता है और यह शासन के लिए बहुत ही गर्व का विषय है। हम लोगों ने विश्वस्तरीय तकनीकों का इस्तेमाल किया। AI का भी भरपूर इस्तेमाल किया गया। अन्य संस्थाओं और एजेंसियों से हमें जो सहयोग मिला यह उसी का परिणाम है कि जो पहले कभी विश्व पटल पर नहीं हुआ वह हमारी टीम ने कर दिखाया है। रेलवे के साथ भी हमारा बहुत अच्छा समन्वय रहा।"

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें