ब्रेकिंग
रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासरामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में पलटी, हादसे में 5 की दर्दनाक मौत, 45 घायल

लुधियाना से दरभंगा जा रही डबल डेकर बस लखनऊ में अनियंत्रित होकर पलटी। हादसे में 5 यात्रियों की मौत, 45 घायल। ड्राइवर ने शराब पी रखी थी, अचानक नींद आने की वजह से बस अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गयी और यह बड़ा हादसा हो गया।

उत्तर प्रदेश न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:पंजाब के लुधियाना से बिहार के दरभंगा जा रही डबल देकर बस हादसे का शिकार हो गयी। बताया जाता है कि बस का ड्राइवर शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। बस की स्पीड 80 किलोमीटर से अधिक थी। जिसके चलते अनियंत्रित होकर यात्रियों से भरी बस लखनऊ में पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गयी जबकि 45 लोग घायल हो गये हैं। 


इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घायलों को आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। 3 मृतकों की पहचान कर ली गयी है। 5 साल की अंशु, 10 साल की अंजली और प्रभात कुमार के रूप में मृतकों की पहचान की गयी है। वही अन्य दो मृतक की पहचान की जा रही है। घायलों में 7 बच्चे, 12 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं। 


हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें क्रेन से बस को सीधा किया जा रहा है। डबल डेकर बस को क्रेन से जब सीधा किया जा रहा था तभी उसकी खिड़कियों से लाशें निकलकर सड़क पर गिर गईं। फिर चारों तरफ चीख पुकार मच गयी। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि हादसे के आधे घंटे पहले बस ढाबे पर रूकी थी। जहां ड्राइवर ने शराब पी थी। शराब पीकर गाड़ी चलाने के दौरान ड्राइवर को झपकी आ गई और यह लखनऊ में यह बड़ा हादसा हो गया। 


इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्ट के लिए भेजा गया। बस के मालिक और ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें