ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

LPG संकट के बीच बड़ी राहत: होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचे दो जहाज, लेकर आए इतने मीट्रिक टन गैस

LPG Crisis: LPG संकट के बीच भारत को बड़ी राहत मिली है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से ‘नंदा देवी’ और ‘शिवालिक’ जहाज 90 हजार मीट्रिक टन से अधिक गैस लेकर पहुंचे, जिससे आपूर्ति स्थिति में सुधार की उम्मीद है।

LPG Crisis
संकट के बीच अच्छी खबर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LPG Crisis: LPG संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मंगलवार को गुजरात के बंदरगाह पर ‘नंदा देवी’ जहाज पहुंच गया, जो स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत आने वाला दूसरा जहाज है। इससे पहले सोमवार को ‘शिवालिक’ जहाज भारत पहुंच चुका था। दोनों जहाज मिलकर 90 हजार मीट्रिक टन से अधिक एलपीजी लेकर आए हैं, जिससे आपूर्ति संकट में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘नंदा देवी’ जहाज करीब 47 हजार मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के वाडिनार पोर्ट पहुंचा है। संभावना जताई जा रही है कि इसमें से लगभग 24 हजार मीट्रिक टन गैस तमिलनाडु भेजी जाएगी। इससे पहले शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया था कि ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ 16 और 17 मार्च को भारत पहुंचेंगे।


उन्होंने यह भी जानकारी दी कि संयुक्त अरब अमीरात से करीब 80,800 टन मुरबान कच्चा तेल लेकर आ रहा ‘जग लाडकी’ जहाज और उस पर सवार सभी 22 भारतीय नाविक सुरक्षित हैं। यह जहाज उन 28 भारतीय जहाजों में शामिल है, जो हाल के दिनों में युद्धग्रस्त होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे हुए थे।


बताया गया कि दो एलपीजी जहाजों ने 13 मार्च को अपनी यात्रा शुरू की थी और 14 मार्च को होर्मुज जलडमरूमध्य पार किया। ‘शिवालिक’ जहाज गुजरात के मुंदड़ा बंदरगाह पर पहले ही पहुंच चुका है, जहां प्राथमिकता के आधार पर माल उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


दोनों जहाजों में कुल लगभग 92,712 मीट्रिक टन एलपीजी है, जो देश की एक दिन की घरेलू गैस जरूरत के बराबर है। ये जहाज उन 24 जहाजों में शामिल थे जो युद्ध के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पश्चिमी हिस्से में फंसे हुए थे, जबकि चार अन्य जहाज पूर्वी हिस्से में फंसे थे। इस आपूर्ति से देश में एलपीजी की उपलब्धता बेहतर होने और संभावित संकट को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें