ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी

Lpg Booking System Crash: अंतरराष्ट्रीय तनाव और युद्ध के बीच एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग कॉल्स में 8-10 गुना वृद्धि हुई, जिससे Indane का बुकिंग सिस्टम क्रैश हो गया। सरकार ने सिलेंडर बुकिंग के लिए नया नियम लागू कर 25 दिन का अंतराल तय किया।

Lpg Booking System Crash
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Lpg Booking System Crash: दुनिया भर में युद्ध और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव की वजह से घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की मांग में अचानक वृद्धि देखने को मिली है। इंडेन के बुकिंग सिस्टम पर कॉल्स सामान्य दिनों की तुलना में 8 से 10 गुना बढ़ गईं, जिससे सिस्टम कुछ समय के लिए क्रैश हो गया।


इस तकनीकी दिक्कत के कारण कई लोग फोन, ऐप या वेबसाइट के जरिए सिलेंडर बुक नहीं कर पाए। कुछ शहरों में उपभोक्ताओं ने सीधे गैस एजेंसी के दफ्तर का रुख किया, जिससे वहां लंबी लाइनें लग गईं। ग्राहकों ने कई बार कॉल करने के बावजूद बुकिंग न होने की शिकायत की।


रिसर्चर्स का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई को लेकर बनी चिंता ने लोगों को एक साथ सिलेंडर बुक करने के लिए प्रेरित किया, जिससे IVRS और मिस्ड कॉल नंबरों पर सिस्टम पर दबाव बढ़ गया। इंडेन ने डीलरों को भेजे संदेश में कहा कि इतनी अधिक कॉल्स आने के कारण सिस्टम पर भारी दबाव पड़ा और कई बार ग्राहकों को कनेक्ट होने में परेशानी हुई।


सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को नियंत्रित करने के लिए नया नियम लागू किया है। अब एक सिलेंडर बुक करने के बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा, जबकि पहले यह अवधि 21 दिन थी। यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि लोग जरूरत से ज्यादा सिलेंडर न बुक करें और सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।


सिस्टम क्रैश और भीड़भाड़ के कारण कई शहरों में एलपीजी आपूर्ति प्रभावित हुई, लेकिन सरकार और इंडेन ने उपभोक्ताओं से धैर्य रखने और पैनिक बुकिंग से बचने की अपील की है। भविष्य में होम डिलीवरी और बुकिंग प्रक्रिया में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें