ब्रेकिंग
बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपबिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंप

इलेक्ट्रोरल बॉन्ड को लेकर लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ने वेल में नारेबाजी कर रहे सदस्यों की लगाई क्लास

DELHI : इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज सरकार को लोकसभा में जमकर घेरा है। विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के विरोध में प्रदर्शन किया। वेल में पहुंच कर

इलेक्ट्रोरल बॉन्ड को लेकर लोकसभा में हंगामा, स्पीकर ने वेल में नारेबाजी कर रहे सदस्यों की लगाई क्लास
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के मुद्दे पर कांग्रेस ने आज सरकार को लोकसभा में जमकर घेरा है। विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के विरोध में प्रदर्शन किया। वेल में पहुंच कर प्रदर्शन कर रहे विपक्षी सदस्यों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने फटकार लगाई। ओम बिड़ला ने कहा कि वह चर्चा के माध्यम से सदन में सबको अवसर देते हैं लिहाजा प्रश्नोत्तर काल में विपक्ष का यह रवैया ठीक नहीं। स्पीकर ओम बिड़ला की फटकार के बाद विपक्षी सदस्य अपनी सीट पर वापस चले गए और फिर बाद में प्रश्नोत्तरकाल की कार्यवाही शुरू हो गई। 


प्रश्नोत्तर काल में आज ज्यादातर सवाल जल संसाधन विभाग से जुड़े रहे। सदस्यों ने प्रश्नोत्तर काल में सड़क निर्माण से भी जुड़े सवाल पूछे जिसका विभागीय मंत्री नितिन गडकरी ने सदन में जवाब दिया। वहीं शून्यकाल में भी कांग्रेस ने इलेक्ट्रोरल बॉन्ड के मुद्दे पर जमकर हंगामा किया। कांग्रेस की ओर से मनीष तिवारी ने इस पर सवाल करते हुए कहा कि रिजर्व बैंक की आपत्ति के बाद भी इसे क्यों जारी किया गया। 


इस मसले पर कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विदेश में पीएम के कार्यक्रम के पीछे यही पैसा लगा है। वहीं कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि 'हमने आपको स्थगन प्रस्ताव इसलिए दिया क्योंकि यह मुद्दा जरूरी था। मजबूरन हमें वेल में जाना पड़ता है, आपको छोटा करने के लिए नहीं।  देश को लूटा जा रहा है, इलेक्टोरल बॉन्ड एक बहुत बड़ा घोटाला है।' वहीं लोकसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस सांसदों ने लोकसभा से वॉक आउट कर दिया है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें