ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

लगातार दूसरे दिन देश के अंदर 24 घंटे में मिले 5000 कोरोना पॉजिटिव, 1 लाख के काफी करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

DELHI : देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है। कल जहां पिछले 24 घंटे में करीब 5000 मरीज मिले तो आज जारी आंकड़ों में ये आंकड़ा पांच हजार को भी पार

लगातार दूसरे दिन देश के अंदर 24 घंटे में  मिले 5000 कोरोना पॉजिटिव, 1 लाख के काफी करीब पहुंचा मरीजों का आंकड़ा
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है। कल जहां  पिछले 24 घंटे में करीब 5000 मरीज मिले तो आज जारी आंकड़ों में ये आंकड़ा पांच हजार को भी पार कर चुका है। पिछले 24 घंटे में 5242 मामले सामने आए हैं।वहीं पिछले 24 घंटों में 157 लोगों की मौत हुई है। 


केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के अंदर कोरोना मरीजों का आंकड़ा 96169 तक पहुंच चुका है। मरीजों के आंकड़ें पिछले दो दिनों में काफी तेजी से बढ़े हैं। दोनों ही दिन 5000 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गये जो पिछले सभी दिनों से ज्यादा हैं। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 5242 मामले सामने आए हैं।


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी देश में 56 हजार 316 एक्टिव केस हैं। मरीजों की मौत का आंकड़ा 3049 तक पहुंच गया है। वहीं राहत की बात ये  है कि अब तक 36 हजार से ज्यादा मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें