ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार

भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने मसूरी के सेवॉय होटल में बचपन की दोस्त वंशिका से शादी की। शादी समारोह में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री समेत कई क्रिकेट सितारे शामिल हुए। बागेश्वर धाम के महाराज ने नवदंपति को दो खास उपहार देकर आशीर्वाद दिया।

उत्तराखंड न्यूज
धीरेन्द्र शास्त्री ने दिया आशीर्वाद
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: भारतीय क्रिकेटर और ‘चाइनामैन’ गेंदबाज के नाम से मशहूर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका के साथ मसूरी के सेवॉय होटल में धूमधाम से शादी की। इस भव्य समारोह में क्रिकेट जगत और अन्य क्षेत्रों की कई नामचीन हस्तियां शामिल हुईं।


कुलदीप यादव की शादी में युजवेंद्र चहल, रिंकू सिंह, सुरेश रैना, तिलक वर्मा, मोहम्मद कैफ और भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। इसके अलावा बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी नवदंपति को आशीर्वाद देने समारोह में पहुंचे।


पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुलदीप यादव और उनकी पत्नी वंशिका को आशीर्वाद देते हुए दो खास उपहार भेंट किए। उन्होंने कुलदीप यादव को बालाजी की पटकी पहनाई और बालाजी का चित्र भेंट किया। साथ ही उन्होंने कुलदीप के परिवार से भी मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।


विवाह समारोह के कार्यक्रम शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गए थे। शाम चार बजे साफा बांधने की रस्म हुई, जबकि शाम पांच बजे बारात धूमधाम से निकाली गई। रात आठ बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कुलदीप और वंशिका ने सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।


इस शादी में करीब 200 खास मेहमान शामिल हुए। मेहमानों के लिए उत्तराखंड के पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। मेन्यू में मंडुवे की रोटी, लाल चावल, गहत की दाल, फाणु, चैंसू, कंडाली का साग, कुमाउंनी रायता, भांग की चटनी और झंगोरे की खीर जैसे व्यंजन परोसे गए।


शादी समारोह के लिए एक होटल में 80 कमरे बुक किए गए थे, जबकि अन्य मेहमानों के ठहरने की व्यवस्था दो और होटलों में की गई थी। कुलदीप यादव की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वरमाला और बारात के दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें