ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत, कृषि कानून में हो सकता है संशोधन

DELHI: किसान बिल के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 10 दिन से टिकरी बॉर्डर पर जारी है. इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत कर हल निकालने की कोशिश हो रही है. आज 5

किसान संगठन और केंद्र सरकार के बीच 5वें दौर की बातचीत, कृषि कानून में हो सकता है संशोधन
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI:  किसान बिल के विरोध में किसानों का प्रदर्शन 10 दिन से टिकरी बॉर्डर पर जारी है. इस बीच केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच बातचीत कर हल निकालने की कोशिश हो रही है. आज 5वें दौर की बातचीत चल रही है. इसमें बताया रहा है कि केंद्र सरकार कृषि कानूनों में संशोधन कर सकती है. 

विज्ञान भवन में चल रही बैठक

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल केंद्र की ओर से बातचीत कर रहे हैं. जबकि किसानों के 40 प्रतिनिधि बातचीत में शामिल हो रहे हैं. यह बैठक विज्ञान भवन में हो रही है. किसानों को लेकर आज सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे थे. इस दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर थे. केंद्र सरकार चाह रही है कि यह आंदोलन जल्द खत्म हो जाए. क्योंकि इसको लेकर विपक्ष केंद्र पर निशाना साध रहा है. 

किसानों के समर्थन में हड़ताल का एलान

किसान आंदोलन को लगातार समर्थन मिल रहा है. जिसके कारण किसानों का मनोबल बढ़ा हुआ है. वह पीछे हटने का नाम नहीं ले रहे है. देश के साथ-साथ विदेशों से भी लोग किसानों का समर्थन और मदद के लिए तैयार हैं. इस बीच भारतीय परिवहन संघ ने 8 दिसंबर से हड़ताल करने का एलान कर दिया है. कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर हजारों किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें