ब्रेकिंग
ज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाज्वेलरी शॉप में कस्टमर बनकर आए बदमाश, दुकानदार को चकमा देकर 22 लाख के गहने ले भागेपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राहुल बोले- दुर्घटना से बहुत दुखी हूं

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है। शुक्रवार को सवारियों से भरी जीप सड़क के नीचे खा

केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत, राहुल बोले- दुर्घटना से बहुत दुखी हूं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 8 लोगों के मौत की खबर है। शुक्रवार को सवारियों से भरी जीप सड़क के नीचे खाई में पलट गई। हादसे में मौत के शिकार हुए लोगों में अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। राहुल ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया है।


बताया जा रहा है कि यात्रियों को लेकर एक जीप तेज गति से जा रही थी, तभी वायनाड जिले के पास वह अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने 8 लोगों को मृत घोषित कर दिया।


इस घटना पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। राहुल ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘वायनाड के मननथावाडी में कई चाय बागान श्रमिकों की जान लेने वाली दुखद जीप दुर्घटना से बहुत दुखी हूं। जिला अधिकारियों से बात की है और त्वरित कार्रवाई का आग्रह किया है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें