ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Kerala Name Change: अब इस नाम से जाना जाएगा केरल, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

Kerala Name Change: केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी, राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान मजबूत होगी।

Kerala Name Change
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Kerala Name Change: केंद्र सरकार ने केरल का नाम बदलकर 'केरलम' करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह कदम आगामी केरल विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को मजबूत बनाने के लिए बड़ा माना जा रहा है।


इससे पहले, केरल विधानसभा ने आधिकारिक तौर पर राज्य का नाम बदलकर 'केरलम' करने का प्रस्ताव पारित कर दिया था। राज्य सरकार और स्थानीय लोगों का तर्क है कि मलयालम भाषा में राज्य को 'केरलम' ही कहा जाता है, इसलिए इसे आधिकारिक दस्तावेजों और संविधान में भी वही नाम होना चाहिए।


केरल का नाम बदलने की मांग नई नहीं है, लेकिन विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इस फैसले ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है। इसे चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं, सरकार का दावा है कि नाम बदलने से राज्य की पहचान को उसकी मूल भाषा और संस्कृति के करीब लाया जाएगा।


केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद अब राज्य के नाम को संविधान और आधिकारिक दस्तावेजों में 'केरलम' के रूप में दर्ज किया जाएगा। यह कदम सांस्कृतिक और भाषाई पहचान को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें