ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

करूर रैली हादसा: ऐक्टर विजय का बड़ा ऐलान, मृतकों के परिजनों को देंगे 20-20 लाख की मदद, राज्य सरकार भी देगी 10-10 लाख मुआवजा

तमिलनाडु के करूर में ऐक्टर विजय की रैली के दौरान भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद विजय ने मृतकों के परिवारों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है। वही राज्य सरकार 10-10 रुपये मुआवजे के रूप में देगी।

TAMILNADU
30-30 लाख का मुआवजा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: तमिलनाडु के करूर में शनिवार को ऐक्टर से नेता बने विजय की रैली के दौरान हुई भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई और करीब 100 लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद विजय ने मृतकों के परिजनों को 20-20 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की।


मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने भी राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है। दरअसल, विजय की तमिलगा वित्रा कजगम (TVK) पार्टी की इस रैली में 10 हजार लोगों के पहुंचने का अनुमान था, लेकिन भीड़ 27 हजार से अधिक हो गई। सुबह से ही लोग विजय का इंतजार कर रहे थे।


 गर्मी और भूख-प्यास से परेशान भीड़ के बीच जब विजय शाम करीब 7 बजे मंच पर पहुंचे और भाषण शुरू हुआ, तभी कई लोग बेहोश होकर गिरने लगे। इसी दौरान भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आ गए।


हादसे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन से बात कर स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया। गृह मंत्रालय ने इस घटना पर तमिलनाडु सरकार से रिपोर्ट भी मांगी है।


वहीं, अन्नाद्रमुक महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने रविवार को आरोप लगाया कि यह हादसा पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा चूक का नतीजा है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण अफरा-तफरी मची और भगदड़ हो गई। पलानीस्वामी ने कहा कि अगर सरकार और पुलिस प्रशासन ने पर्याप्त एहतियाती कदम उठाए होते तो इस तरह की त्रासदी से बचा जा सकता था।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें