ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

High Voltage Drama: गर्लफ्रेंड के साथ उठा रहा था चाउमिन का लुत्फ़, माँ ने देखा तो बीच सड़क सिर से उतार दिया प्यार का भूत

High Voltage Drama: कानपुर के रामगोपाल चौराहे पर प्रेमी जोड़े को चाउमीन खाते देख मां ने जमकर की बेटे और होने वाली बहू की पिटाई।

High Voltage Drama
बेटे और होने वाली बहू की क्लास लगाती माँ
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

High Voltage Drama: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ 21 वर्षीय रोहित और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका को रोहित की मां सुशीला ने चाउमीन खाते हुए देख लिया और सड़क पर ही दोनों की जमकर पिटाई कर दी। यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर हुई, और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। रोहित, जो पनकी का रहने वाला है, अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए रामगोपाल चौराहे पर पहुंचा था। जबकि प्रेमिका गुजैनी की रहने वाली बताई जाती है और वहां स्कूटी से पहुंची थी। दोनों ने एक चाउमीन की दुकान पर बैठकर चाउमीन खाना शुरू किया ही था कि मामला बिगड़ गया। बताते चलें कि रोहित अपनी मां से झूठ बोलकर घर से निकला था।


ठीक उसी समय रोहित की मां सुशीला अपने पति शिवकरण के साथ बाजार के लिए निकली थीं। जब उनकी नजर बेटे पर पड़ी, जो प्रेमिका को अपने हाथों से चाउमीन खिला रहा था, तो वे आग-बबूला हो गईं। सुशीला ने तुरंत बाइक रुकवाई और गुस्से में वहां पर पहुंच गईं। उन्होंने पहले तो रोहित को चप्पलों से पीटा। जब प्रेमिका ने बीच-बचाव की कोशिश की, तो सुशीला ने उसके बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटा और उसकी भी पिटाई की। रोहित के पिता शिवकरण ने भी बेटे को थप्पड़ और चप्पलों से मारा। इस दौरान दोनों ने स्कूटी से भागने की कोशिश की, लेकिन सुशीला ने उन्हें कामयाब नहीं होने दिया।


इस विचित्र घटना के दौरान रामगोपाल चौराहे पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ राहगीरों ने इस हंगामे का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह जोड़ा अक्सर चौराहे के पास एक अनधिकृत स्टॉल के पीछे मिलता था। भीड़ में कुछ लोगों ने भी कथित तौर पर युवक पर हमला किया। आखिरकार, पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग किया।


गुजैनी थाना प्रभारी के अनुसार, रोहित, उसकी प्रेमिका और माता-पिता को थाने लाया गया। वहां दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि किसी भी पक्ष ने कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की, इसलिए कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। इस दौरान माँ सुशीला ने आरोप लगाया कि प्रेमिका ने उनके बेटे को एक साल से फंसाकर रखा था और उस पर "काला जादू" कर दिया था। उनका कहना था कि वह इस रिश्ते को स्वीकार नहीं करतीं हैं। 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें