ब्रेकिंग
बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारीफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..

जूनियर ट्रंप ने किया ताज का दीदार, अपनी फ्रेंड बेटिना संग डायना बेंच पर खिंचवाई फोटो

आगरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर ट्रंप ने ताजमहल का दीदार किया और अपनी मित्र बेटिना एंडरसन के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाए। ताज भ्रमण के दौरान उन्होंने इसके इतिहास और फाउंटेन सिस्टम की जानकारी ली।

UP
ताजमहल का दीदार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रंप गुरुवार को आगरा पहुंचे और ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी मित्र बेटिना एंडरसन के साथ मशहूर डायना बेंच पर बैठकर फोटो भी खिंचवाए।


जूनियर ट्रंप गुरुवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे विशेष विमान से आगरा एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी महिला मित्र बेटिना एंडरसन, एक दोस्त और उसकी महिला मित्र भी थीं। कड़ी सुरक्षा के बीच उनका काफिला एयरपोर्ट से ताजमहल के नजदीक स्थित एक पांच सितारा होटल पहुँचा, जहाँ उन्होंने लंच किया। इसके बाद करीब 2:45 बजे वे ताजमहल पहुंच गए।


ताज भ्रमण के दौरान जूनियर ट्रंप सफेद आउटफिट में और बेटिना लाल वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं। उन्होंने गाइड नितिन सिंह से ताजमहल के निर्माण काल, इसमें लगे पत्थरों, मजदूरों की संख्या और पच्चीकारी जैसे कई मुद्दों पर जानकारी ली।


जब गाइड ने उन्हें बताया कि जिस सीट पर वे फोटो खिंचा रहे हैं, उसे डायना सीट कहा जाता है, तो जूनियर ट्रंप हैरान रह गए। उन्हें बताया गया कि वर्षों पहले प्रिंसेस डायना ने इसी स्थान पर बैठकर फोटो खिंचवाया था, जिसके बाद यह सीट इसी नाम से मशहूर हो गई। जूनियर ट्रंप ने कहा कि वे अगली बार अपने बच्चों को भी ताजमहल दिखाने लेकर आएंगे। 


गौरतलब है कि वर्ष 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलानिया के साथ ताजमहल देखने आए थे, उनके साथ इवांका ट्रंप और जेरेड कुशनर भी थे। ताजमहल परिसर में उन्होंने फाउंटेन सिस्टम के बारे में भी पूछा, जिस पर बताया गया कि इसका वाटर सिस्टम भूमिगत है, और इससे मुख्य गुंबद का दृश्य और आकर्षक होता है। ताजमहल का भ्रमण पूरा कर जूनियर ट्रंप अपने साथियों के साथ विशेष विमान से जामनगर के लिए रवाना हो गए। जाते-जाते उन्होंने प्रशासन और पुलिस की व्यवस्थाओं की भी सराहना की।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें