ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Job Scam: मर्चेंट नेवी में नौकरी का लालच देकर युवक से लाखों की ठगी, पीड़ित के सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस छापेमारी में जुटी

Job Scam: युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी के नाम पर 6 लाख ठगे गए हैं। ठगों ने युवक को पहले मलेशिया-दुबई घुमाया फिर मुंबई में रखा कैद। पुलिस बदमाशों की तलाश में छापेमारी कर रही है..

Job Scam
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Job Scam: हरियाणा के पलवल से ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ मर्चेंट नेवी में लाखों की सैलरी और विदेशी जहाजों पर घूमने का सपना दिखाकर पलवल के डाढ़ौता निवासी शुभम के साथ छह लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी फरीदाबाद के शहाजीपुर निवासी बन्टी और उसके साथियों ने पहले तो शुभम को नोएडा के फर्जी मरीन ट्रेनिंग सेंटर में बंदी बनाकर रखा, उसके बाद उसे मलेशिया-दुबई घुमाया और आखिर में मुंबई में छोड़कर फरार हो गए।


शुभम ने पुलिस को बताया है कि इसी साल मई में बन्टी ने उससे संपर्क किया था और कहा था कि उसका जीजा इंडियन नेवी में एक बड़ा अफसर है और वह आसानी से मर्चेंट नेवी में शुभम की नौकरी लगा देगा। इस काम के बदले पीड़ित युवक से पहले 1.50 लाख नकद लिए गए और फिर फोनपे से भी 4.50 लाख रुपये वसूल लिए गए। इसके बाद शुभम को नोएडा सेक्टर-15 में एक फर्जी ट्रेनिंग सेंटर में 15-16 दिन तक रखा गया।


29 मई को बदमाशों ने पहले तो शुभम के लिए मलेशिया का टूरिस्ट वीजा बनवाया, मगर बाद में प्लान में बदलाव हो जाने के कारण शुभम को दिल्ली, बेंगलुरु और मुंबई में घुमाया गया। इसके बाद मुंबई में एक निजी कंपनी के कमरे में दर्जनों युवकों के साथ उसे कैद कर लिया गया। 24 जून को शुभम को दुबई भेजा गया और वहाँ होटल में फिर 20 दिन तक उसे बंद रखा गया। नौकरी तो दूर उसे खाना तक ठीक से नहीं दिया जा रहा था। फिर बदमाशों ने शुभम को वहां से थाईलैंड ले जाने की कोशिश की मगर उसने विरोध किया।


जिसके बाद बदमाशों ने उसे धमकाकर आजाद कर दिया गया और अपना नंबर ऑफ़ कर लिया। फिर वहां से किसी तरह ट्रेन पकड़कर शुभम अपने घर लौटा। उसका कहना है कि बन्टी का एक बहुत बड़ा नेटवर्क है और उसके लिए कई फर्जी एजेंट काम करते हैं, साथ ही  मानव तस्करी तक में इन लोगों का हाथ है। दर्जनों युवक अभी भी इनके चुंगल में फंसे हुए हैं।


पुलिस ने बन्टी और उसके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी, मानव तस्करी और आपराधिक साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएचओ ने बताया है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है। शुभम जैसों की संख्या और भी हो सकती है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि विदेशी नौकरी के नाम पर किसी को भी पैसा देने से पहले पूरी जांच कर लें। सपने बेचने वाले ठगों से सावधान रहें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें