Hindi News / india / रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, शादीशुदा बहन के साथ सगे भाई...

रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना, शादीशुदा बहन के साथ सगे भाई ने किया गंदा काम

एक कलयुगी भाई ने शादीशुदा और एक बच्चे की मां जो उसकी अपनी सगी बहन लगती है, उसके साथ उसने गंदा काम किया। जिस बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी और उस भाई ने उस बहन की रक्षा का वादा किया। वही भाई शैतान बनकर सामने आ गया। पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 09, 2026, 3:15:12 PM

झारखंड न्यूज

इलाके में मचा हड़कंप - फ़ोटो सोशल मीडिया

JHARKHAND: झारखंड के हजारीबाग से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बारे में आप जानेंगे तो यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि हमारा समाज आज कहां जा रहा है। कुछ लोगों की सोच इतनी गंदी है कि घर में ही बहू-बेटियां भी सुरक्षित नहीं है। घर में रक्षक ही भक्षक बनकर सामने आ जाता है, जो अपनी सगी बहन तक को नहीं छोड़ता हैं। यहां एक कलयुगी भाई ने सगी शादीशुदा बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया है।


रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली घटना हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र से सामने आई है। जहां एक कलयुगी भाई ने शादीशुदा और एक बच्चे की मां जो उसकी अपनी सगी बहन लगती है, उसके  साथ उसने गंदा काम किया। जिस बहन ने उसकी कलाई पर राखी बांधी और उस भाई ने बहन की रक्षा का वादा किया। वही भाई आज शैतान बनकर सामने आया। उस भाई पर अपनी सगी बहन के साथ रेप करने का आरोप लगा है। माता-पिता के देहांत के बाद बहन ही भाई की परवरिश कर रही थी। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 


इलाके में यह चर्चा हो रही है कि क्या एक भाई अपनी सगी बहन के साथ दुष्कर्म कर सकता है? मामला सामने आने के 4 घंटे के अंदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को अरेस्ट कर लिया। घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के चंदौली पंचायत की है। जहां एक बहन ने अपने सगे भाई पर रेप का आरोप लगाया। पीड़िता ने बड़कागांव थाने में आरोपी भाई के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। पीड़िता के आवेदन देने के बाद पुलिस ने कांडतरी निवासी 21 वर्षीय अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। 


घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि घटना 07 मई की है और अगले दिन 08 मई तो पीड़िता ने बड़कागांव थाने में अपने भाई के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करायी थी। पीड़िता ने आवेदन में लिखा है कि जिस वक्त घटना हुई उस समय घर में कोई नहीं था। वह अपने बच्चे के साथ सो रही थी। तभी सगे भाई अर्जुन ने उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। 


विरोध करने के बावजूद भाई ने उसके साथ रेप किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना के 4 घंटे बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना की खबर सुनकर इलाके के लोग भी हैरान है, उनका कहना है कि एक सभ्य समाज में इस तरह की घटनाएं शोभा नहीं देती है। ऐसी घटनाएं समाज में होनी नहीं चाहिए।