ब्रेकिंग
EOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलावEOU का भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार, DSP के छह ठिकानों पर छापेमारी... DRDA डायरेक्टर के घर की भी हो रही तलाशीLPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयारबिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदेआपको बर्खास्त क्यों नहीं किया जाए? बिहार सरकार ने 69 राजस्व अधिकारियों को भेजा नोटिस, इस दिन तक जवाब नहीं दिया तो एक्शन तयBihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव

Deoghar Accident News: झारखंड के देवघर में कांवर यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, 18 श्रद्धालुओं की मौत

Deoghar Accident News: झारखंड के देवघर में कांवर यात्रा के दौरान जमुनिया चौक के पास बस और ट्रक की भीषण टक्कर में 18 कांवरियों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। हादसे के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज़ कर दिया है।

Deoghar Accident News
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Deoghar Accident News: श्रावण मास के दौरान झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर जा रहे कांवरियों के जत्थे के साथ बड़ा हादसा हो गया। सुबह देवघर-बासुकीनाथ मुख्य पथ पर स्थित जमुनिया चौक के पास कांवरियों से भरी एक बस और तेज रफ्तार ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क दुर्घटना में कम से कम 18 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना इतनी भयावह थी कि बस के परखच्चे उड़ गए और कई कांवड़िए सड़क पर दूर तक फेंके गए। घायलों को तत्काल देवघर सदर अस्पताल, बासुकीनाथ स्वास्थ्य केंद्र और अन्य नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।


कुछ प्रारंभिक रिपोर्टों में मृतकों की संख्या 6 बताई गई थी, लेकिन प्रशासन ने पुष्टि की है कि मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो चुकी है। कई घायलों की हालत नाजुक है, जिससे मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, जिला प्रशासन और एंबुलेंस टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। जिला प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। हादसे के बाद स्थानीय ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया गया है और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


यह हादसा उस समय हुआ जब कांवरिए 'बोल बम' के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर बढ़ रहे थे। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। मृतकों के परिवारों को प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य नेताओं ने हादसे पर दुख जताया है।


देवघर के सांसद निशिकांत दुबे ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए ट्वीट किया, "मेरे लोकसभा क्षेत्र देवघर में श्रावण मास की कांवर यात्रा के दौरान बस और ट्रक के दुर्घटनाग्रस्त होने से 18 श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। बाबा बैद्यनाथ सभी मृतकों के परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।"


श्रावण मास में लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम की यात्रा करते हैं। ऐसे में यह हादसा प्रशासनिक तैयारियों और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करता है। जिला प्रशासन ने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और सख्त ट्रैफिक कंट्रोल के निर्देश दिए हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें