1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 13, 2026, 5:18:32 PM
मोदी के ‘सेव फ्यूल’ आह्वान पर अमल - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सेव फ्यूल’ आह्वान पर अमल करते हुए अपने कारकेड में वाहनों की संख्या घटाने का फैसला लिया है। अब राज्यपाल के काफिले में सिर्फ चार गाड़ियां ही शामिल होंगी।
रांची स्थित लोक भवन से जारी जानकारी के अनुसार, राज्यपाल ने ईंधन संरक्षण और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान से प्रेरित होकर कारकेड में वाहनों की संख्या कम की गई है।
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से भी अपील की कि वे अनावश्यक वाहनों के उपयोग से बचें और ऊर्जा संरक्षण के अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। राज्यपाल के इस फैसले को ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।