ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

बीवी के साथ मिलकर प्रेमी ने 21 साल की विधवा को जिंदा जलाया, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रही पीड़िता

झारखंड के दुमका जिले में दिल दहला देने वाली वारदात हुई है, जहां एक 21 वर्षीय विधवा को उसके प्रेमी और उसकी पत्नी ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया। पीड़िता की हालत गंभीर है और मामला शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर

JHARKHAND
प्रेमी की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड के दुमका जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ 21 साल की एक विधवा को उसके प्रेमी और उसकी पत्नी ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से झुलसी युवती को पश्चिम बंगाल के बर्दवान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज जारी है।


यह घटना 13 नवंबर की देर शाम की बतायी जा रही है जो शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सीतासाल गांव में हुई। पीड़िता की पहचान माकू मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, माकू पिछले तीन वर्षों से मोंगला देहरी नामक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी।


शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित लाकड़ा ने बताया कि पीड़िता की मां फूलमणि हंसदा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत के मुताबिक, 13 नवंबर को मोंगला देहरी अपनी पत्नी के साथ माकू के घर पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर माकू और देहरी दंपति के बीच तीखी बहस हुई।


बहस के दौरान देहरी और उसकी पत्नी ने घर में रखे पेट्रोल को माकू पर डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से झुलसी माकू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


पुलिस ने मोंगला देहरी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसकी पत्नी अभी फरार है। उसकी तलाश के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें