1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 22, 2026, 4:57:25 PM
- फ़ोटो Google
Jhalmuri Vendor Threats: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान झारग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक झालमुरी की दुकान पर खाने का वीडियो वायरल होने के बाद अब उस दुकानदार विक्रम साओ की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विक्रम साओ ने आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
न्यूज एजेंसी से बातचीत में शुक्रवार को विक्रम साओ ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान और बांग्लादेश से धमकी भरे कॉल आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “पाकिस्तान से कॉल कर मुझे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एक वीडियो कॉल में कई लोग हथियार दिखाकर मुझे डराने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद मैंने डरकर फोन काट दिया।”
उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश से भी कॉल और ऑडियो मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। कई बार कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज में कहा जा रहा है कि वह ‘टारगेट पर हैं’ और उनके घर को बम से उड़ाने की बात भी कही गई है।
विक्रम साओ ने कहा कि लगातार मिल रही धमकियों से वह बेहद डरे हुए हैं और अब घर जाना भी मुश्किल लग रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रशासन ने सुरक्षा के तौर पर उनके पास दो जवान तैनात किए हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा पूरी तरह शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और धमकी देने वाले कॉल्स की ट्रेसिंग की जा रही है।