ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

फ्लैट में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने छापेमारी कर 5 महिलाओं को पकड़ा

झारखंड के जमशेदपुर के उलीडीह स्थित ग्रीन फील्ड कॉलोनी में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया। फ्लैट में छापेमारी कर पुलिस ने संचालिका समेत 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया।

झारखंड
सेक्स रैकेट का खुलासा
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: झारखंड के जमशेदपुर में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। उलीडीह थाना क्षेत्र के ग्रीन फील्ड कॉलोनी स्थित एक फ्लैट में लंबे समय से चल रहे देह व्यापार का खुलासा करते हुए पुलिस ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी की। इस दौरान फ्लैट से संचालिका समेत पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने कॉलोनी के पहले तल पर स्थित फ्लैट में छापा मारा। छापेमारी के बाद सभी महिलाओं को उलीडीह ओपी लाया गया, जहां पूछताछ के बाद देर शाम होने के कारण उन्हें साकची महिला थाना भेज दिया गया। इस मामले में उलीडीह ओपी प्रभारी मो. शाकिर अली के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।


डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजूर ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त फ्लैट में कई दिनों से देह व्यापार का संचालन हो रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद गुरुवार शाम छापेमारी की गई। हालांकि, छापेमारी के समय फ्लैट में कोई युवक मौजूद नहीं था, लेकिन मौके से चार महिलाएं पकड़ी गईं। जांच में सभी महिलाएं मानगो क्षेत्र की निवासी पाई गई हैं।


फ्लैट की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस सेक्स रैकेट का नेटवर्क कितना बड़ा है, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह धंधा कब से संचालित किया जा रहा था।


डीएसपी ने बताया कि गिरफ्तार संचालिका ने करीब दो महीने पहले ही यह फ्लैट किराए पर लिया था, जिसके लिए वह हर माह पांच हजार रुपये किराया देती थी। इससे पहले भी वह मानगो क्षेत्र में देह व्यापार का संचालन कर रही थी। पूछताछ में सामने आया है कि वह महिलाओं को कुछ हिस्सा देती थी और शेष रकम खुद रखती थी। सभी आरोपियों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें