ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

IRCTC Website App Down: छठ पूजा में ठप हुए IRCTC की वेबसाइट और एप, यात्रियों को टिकट बुकिंग में हो रही दिक्कत

IRCTC Website App Down: त्योहारों में आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप ठप, यात्रियों को टिकट बुकिंग में समस्या, तत्काल बुकिंग प्रभावित, डाउनडिटेक्टर ने आउटेज की पुष्टि की, रेलवे ने शिकायत दर्ज करने और आधिकारिक चैनल देखने की सलाह दी।

IRCTC Website App Down
प्रतिकात्मक
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

IRCTC Website App Down: त्योहारों की भीड़ के बीच शनिवार को यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर टिकट बुकिंग में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों ने टिकट बुक न कर पाने की शिकायत की, जबकि कुछ लॉगिन तक नहीं कर पा रहे थे।


आउटेज ट्रैकिंग पोर्टल डाउनडिटेक्टर ने आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप पर आउटेज की पुष्टि की है। पोर्टल के अनुसार, सुबह करीब 10:01 बजे लगभग 180 यूजर्स ने समस्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इनमें 52% यूजर्स मोबाइल ऐप और 45% वेबसाइट पर दिक्कत का सामना कर रहे थे।


आईआरसीटीसी ने इस मामले में आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन अपने X हैंडल पर यूजर्स को सलाह दी है कि वे अपनी शिकायत रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से दर्ज कर सकते हैं। यात्रियों का कहना है कि तत्काल टिकट बुकिंग के दौरान ऐप और वेबसाइट पिछले कुछ दिनों से समस्याग्रस्त हैं।


भारतीय रेलवे ने दीवाली और छठ के मद्देनजर देश भर में 12,000 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं, ताकि यात्रियों का आवागमन सुचारु रहे। प्रमुख स्टेशनों जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल, उधना, पुणे, मुंबई और बंगलुरू स्टेशन पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। रेलवे ने यात्रियों से संयम रखने और यात्रा से जुड़ी सूचनाओं के लिए आधिकारिक चैनलों पर नजर रखने का अनुरोध किया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें