ब्रेकिंग
मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाखमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... बिहार विधानसभा की 19 समितियों का गठन, अनंत सिंह और धूमल सिंह को बड़ी जिम्मेवारीनालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़ मामला: नीतीश सरकार ने मुआवजे का किया एलान, आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की जिंदा जलकर मौत

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के अल-कुट शहर में एक नव-निर्मित हाइपर मॉल में भीषण आग लगने से 50 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हैं। आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

Iraq Shopping Mall Fire
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Iraq Shopping Mall Fire: इराक के पूर्वी हिस्से में स्थित अल-कुट शहर के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 50 लोगों की मौत हो गई है और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि जिस मॉल में आग लगी, वह पांच दिन पहले ही एक हाइपर मॉल के रूप में खोला गया था। 


आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मॉल को आग की लपटों और घने धुएं से घिरा देखा जा सकता है। आग सबसे पहले मॉल की पहली मंजिल पर लगी और फिर तेजी से अन्य हिस्सों में फैल गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और 50 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी थी।


घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। राहत और बचाव दल लगातार मॉल के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास कर रहा है। कई शवों को गंभीर रूप से जले हुए हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन ने मॉल और बिल्डिंग के मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।


अल-कुट शहर, राजधानी बगदाद से करीब 160 किलोमीटर दूर स्थित है। हादसे के बाद मॉल के आसपास के इलाके को खाली करवा लिया गया है और घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें