ब्रेकिंग
बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोपबिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?फर्स्ट बिहार-झारखंड का आरोग्य एक्सलेंस अवार्ड 2026: डॉक्टरों के सम्मान में सजी गौरवपूर्ण शाम, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी ने किया सम्मानितBihar Ips Officer: बिहार कैडर के 4 आईपीएस अफसरों को मिली प्रोन्नति, बनाए गए पुलिस महानिदेशक, जानें....नीतीश ने MLC से दिया इस्तीफा तो मांझी बोले..“तहरा जईसन केहू नईखें”Bihar Crime News: महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, पड़ोसी पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप

Success Story: IBM की नौकरी छोड़ बने IPS बने लोढ़ा , जानिए अचनाक क्यों होने लगी नाम की चर्चा

Success Story: एक महिला वकील अर्चना तिवारी लगभग दो सप्ताह पहले चलती ट्रेन से लापता हो गई थीं और आईपीएस लोढ़ा और उनकी टीम ने उन्हें खोज निकाला था। जिस कारण वह चर्चा में हैं

Success Story
Success Story
© file photo
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Success Story: आईपीएस अधिकारी राहुल लोढ़ा इन दिनों सुर्खियों में हैं। उन्होंने जिस तरह से महिला वकील अर्चना तिवारी का केस सुलझाया और इस वजह से चर्चा आए हुए हैं। आइए जानते हैं कि क्या है इसकी खासियत ?


दरअसल, एक महिला वकील अर्चना तिवारी लगभग दो सप्ताह पहले चलती ट्रेन से लापता हो गई थीं और आईपीएस लोढ़ा और उनकी टीम ने उन्हें खोज निकाला  था। जिस कारण वह चर्चा में हैं। सबसे पहले हम यह जानते हैं कि उन्होंने कहां से पढ़ाई लिखाई की है और कब यूपीएससी परीक्षा पास कर आईपीएस बनें। 


सबसे पहले आपको बता दें कि आईपीएस राहुल लोढ़ा भोपाल रेलवे में एसपी है। यह महाराष्ट्र के जलगांव के मूल निवासी है और उन्होंने पुणे इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर टेक्नोलॉजी से बीई आईटी की डिग्री हासिल की है। इतना ही नहीं पढ़ाई पूरी होने के तुरंत बाद उन्हें एमएनसी कंपनी आईबीएम में नौकरी मिल गई थी। लेकिन,जाॅब शुरू करने के कुछ ही महीनों बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी क्योंकि उनका सपना सिविल सेवा में जाने का था। 


इसके 2009 में राहुल लोढ़ा ने आईबीएम की नौकरी छोड़ दी और यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली चले गए, लेकिन आर्थिक तंगी और शहर के बारे में सीमित जानकारी के कारण काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा इस दौरान कोचिंग के बारे में जानकारी करने के लिए चांदनी चौक की धर्मशालाओं और गुरुद्वारों में कई रातें बितानी पड़ीं थी। 


बताया जाता है कि,लोढ़ा अपने दो प्रयासों में असफल हो गए थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत कर फिर से तैयारी शुरू की और तीसरे प्रयास में उन्होंने 2010 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की और चयन भारतीय पुलिस सेवा के लिए किया गया। इस तरह से आईपीएस बनकर उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। वह 2011 बैच एमपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। 

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें