ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

ये हो क्या रहा है? पंचर एक्टिवा को घसीटकर ले जा रहे युवक की हार्ट अटैक से मौत; डरा देगा यह वीडियो

विनित के भाई ने बताया कि वो बिलकुल ठीक था। उसे किसी तरह की कोई बिमारी नहीं थी। यहां तक की हार्ट की बीमारी और शुगर भी नहीं थी। इस तरह हुई मौत से परिवार का हर सदस्य हैरान है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है।

मध्य प्रदेश की खबर
CCTV फुटेज वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: दिल को दहला देने वाली घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक 27 साल का युवक अपनी पंचर एक्टिवा को घसीटकर ले जाते दिख रहा है, तभी कार के पास पहुंचते ही वह स्कूटी लेकर ऐसा गिरा कि हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गयी। इस घटना को सोशल मीडिया पर देखकर लोग भी हैरान हैं। 


यह दर्दनाक घटना मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित जनता क्वार्टर क्षेत्र का है। वहां लगे सीसीटीवी में स्कूटी लेकर गिरते युवक का वीडियो कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हार्ट अटैक से हुई मौत के सीसीटीवी वीडियो ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है।


राह चलते युवक की हार्ट अटैक से मौत

मृतक की पहचान इंदौर के जनता क्वार्टर इलाका निवासी 27 वर्षीय विनीत कुचेकर के रूप में हुई है। विनीत सोमवार की सुबह अपनी स्कूटी का पंक्चर ठीक कराने के लिए पैदल जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। एक पल रुककर अपनी स्कूटी को स्टेंड पर खड़ी करने की उन्होंने कोशिश की, लेकिन वो कार के पास पहुंचे और धड़ाम से जमीन पर गिर पड़े। इस दौरान उनका सिर पास खड़ी कार से भी टकरा गया। वहां लगे सीसीटीवी में यह दृश्य कैद हो गयी है। 


भाई ने कहा..विनित को कोई बीमारी नहीं थी

मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में विनित को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर भी नहीं बचा पाए। डॉक्टरों ने बताया कि विनित की मौत अचानक आए हार्ट अटैक के कारण हुई है। विनित के भाई ने बताया कि वो बिलकुल ठीक था। उसे किसी तरह की कोई बिमारी नहीं थी। यहां तक की हार्ट की बीमारी और शुगर भी नहीं थी। इस तरह हुई मौत से परिवार का हर सदस्य हैरान है। पूरे इलाके में इस घटना की चर्चा हो रही है। लोग कह रहे हैं कि आखिर यह हो क्या रहा है कि चलते फिरते लोगों की मौत हो रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। 




टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें