ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Train Fare Increase News: महंगाई का एक और बड़ा झटका, 1 जुलाई से बढ़ जाएंगे रेल टिकट के दाम; जेब पर पड़ेगा भारी असर

Train Fare Increase News: भारतीय रेलवे 1 जुलाई से नया किराया टैरिफ लागू कर रही है, जिससे लंबी दूरी की यात्राओं में किराए में वृद्धि होगी। शहरी ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों में कोई बदलाव नहीं होगा। बुकिंग का नया सिस्टम 24 घंटे पहले कन्फर्मेशन देगा।

Train Fare Increase News
प्रतिकात्मक
© file
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Train Fare Increase News: देश के लोगों को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगने वाला है। भारतीय रेलवे 1 जुलाई 2025 से नया किराया टैरिफ लागू करने जा रही है, जिससे आम यात्रियों और लंबी दूरी के सफर करने वालों की जेब पर असर पड़ेगा। हालांकि, कुछ श्रेणियों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।


नए टैरिफ के अनुसार, सामान्य द्वितीय श्रेणी में 500 किलोमीटर तक की यात्रा पर किराया नहीं बढ़ेगा, लेकिन 500 किलोमीटर से अधिक दूरी पर प्रति किलोमीटर आधा पैसा अतिरिक्त देना होगा। मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में सफर करने वालों को प्रति किलोमीटर 1 पैसा ज्यादा चुकाना पड़ेगा। AC क्लास के टिकट में सबसे ज्यादा बदलाव किया गया है, जिसमें प्रति किलोमीटर 2 पैसे की वृद्धि की गई है। शहरी ट्रेनों के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे लाखों दैनिक यात्रियों को राहत मिलेगी।


मासिक सीजन टिकट की दरों में भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इससे पहले रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में बदलाव का फैसला लिया था। अब तक यात्रा से चार घंटे पहले ही पता चलता था कि टिकट कन्फर्म हुआ या नहीं, लेकिन नए सिस्टम में कन्फर्म सीटों का चार्ट यात्रा से 24 घंटे पहले जारी किया जाएगा।


रेलवे ने टिकट बुकिंग के नए सिस्टम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है और इसका ट्रायल भी शुरू हो चुका है। 6 जून से राजस्थान के बीकानेर डिविजन में पायलट प्रोजेक्ट के तहत यह सिस्टम एक ट्रेन पर लागू किया गया है। अभी तक इसमें कोई समस्या नहीं आई है और रेलवे अधिकारी कुछ हफ्तों तक इस सिस्टम का परीक्षण करेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें