Hindi News / india / अचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.....

अचानक मोबाइल पर क्यों आया भारत सरकार का सायरन वाला अलर्ट मैसेज? जानिए.. असली वजह

Mobile alert India: मोबाइल पर आया सायरन वाला अलर्ट मैसेज भारत सरकार की आपदा चेतावनी प्रणाली की टेस्टिंग का हिस्सा था। इस नई सेवा का उद्देश्य आपात स्थिति में नागरिकों तक तुरंत जानकारी पहुंचाना है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 02, 2026, 1:13:44 PM

Mobile alert India

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Mobile alert India: अगर आपके मोबाइल फोन पर अचानक अलर्ट मैसेज पॉप-अप हुआ और सायरन जैसी आवाज सुनाई दी, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह संदेश भारत सरकार द्वारा आपदा अलर्ट सिस्टम की टेस्टिंग के तहत भेजा गया था।


मैसेज में स्पष्ट रूप से बताया गया था कि यह एक टेस्ट अलर्ट है और इसे प्राप्त करने के बाद किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। इसमें कहा गया, “भारत ने अपने नागरिकों के लिए स्वदेशी तकनीक के जरिए तत्काल आपदा अलर्ट सेवा के लिए सेल ब्रॉडकास्ट लॉन्च किया है। सतर्क नागरिक, सुरक्षित देश। यह एक टेस्ट मैसेज है।”


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में 2 मई 2026 को मोबाइल-आधारित डिजास्टर कम्युनिकेशन सिस्टम लॉन्च किया। इस सिस्टम को डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेश (DoT) ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट (NDMA) के साथ मिलकर विकसित किया है।


यह टेस्ट अलर्ट मैसेज राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के आपदा प्रबंधन अधिकारियों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, फायर सर्विस, सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के प्रमुखों के वार्षिक सम्मेलन 2026 के दौरान भेजा गया। 


सरकार का उद्देश्य है कि किसी भी आपदा या आपात स्थिति में नागरिकों तक तुरंत और सटीक जानकारी पहुंचाई जा सके।  मोबाइल फोन आज सबसे तेज माध्यम है, जिसके जरिए लोगों को समय रहते सचेत किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से इस सिस्टम की टेस्टिंग की गई, ताकि भविष्य में आपात स्थिति में इसका प्रभावी उपयोग हो सके।