ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

कोरोना अपडेट : दुनिया भर में भारत दूसरे नंबर पर, बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मरीज, 1501 मौतें

DESK : देश भर में कोरोना महामारी खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बीते 24

कोरोना अपडेट : दुनिया भर में भारत दूसरे नंबर पर, बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 2.61 लाख नए मरीज, 1501 मौतें
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश भर में कोरोना महामारी खतरनाक रूप लेती नजर आ रही है. हर दिन रिकॉर्ड मरीज मिलने का सिलसिला जारी है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 61 हजार 500 नए मामले दर्ज किए गए हैं. वहीं इस दौरान कोरोना से 1501 लोगों की मौत हुई है.


इसके साथ ही कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों के मामले में भारत दूसरे नंबर पर आ गया है. पहले नंबर पर अमेरिका है जहां कोरोना के अबतक कोरोना के 32,372,119  मामले दर्ज किए गए हैं. यहां अबतक कोरोना से 580,756 लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में कोरोना से 24,905,332 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि  6,886,031 सक्रिय मामले हैं. भारत में अबतक कुल कोरोना के 14,782,461 मामले हैं. 177,168 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है. 12,805,094 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 1,800,199 है.


इधर भारत में केंद्र सरकार के बेड्स और ऑक्सीजन संबंधी दावों के बीचकई राज्यों में ऑक्सीजन की किल्लत के मामले सामने आए हैं. महाराष्ट्र सरकार ने केंद्र सरकार से एयरलिफ्ट कर 1200 से 1500 मेट्रिक टन ऑक्सजीन की मांग की है. उधर, एमपी के शहडोल में भी 6 कोविड मरीजों की ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत हो गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें