ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

Fighter Plane Crashed: राजस्थान के चूरू में भारतीय वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश, टुकड़ों में मिला शव

Fighter Plane Crashed: राजस्थान के चूरू जिले में वायुसेना का जगुआर फाइटर प्लेन क्रैश हो गया। हादसे में मलबे से एक शव मिलने की बात सामने आई है। पुलिस और वायुसेना की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं।

Fighter Plane Crashed
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Fighter Plane Crashed: राजस्थान के चूरू जिले के रतनगढ़ कस्बे के पास बुधवार सुबह भारतीय वायुसेना (IAF) का एक जगुआर फाइटर प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा भानुदा गांव के पास हुआ, जहां विमान गिरने के बाद इलाके में अफरातफरी और भारी भीड़ जमा हो गई।


हादसे की सूचना मिलते ही राजलदेसर पुलिस थाना और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। चश्मदीद ग्रामीणों का दावा है कि एक शव के टुकड़े घटनास्थल पर मिले हैं। हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन रक्षा सूत्रों के अनुसार तकनीकी जांच जारी है।


समाचार एजेंसी ने भी रक्षा सूत्रों के हवाले से पुष्टि की है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान जगुआर फाइटर जेट था, जो नियमित उड़ान पर था। बता दें कि हाल के महीनों में यह तीसरा बड़ा फाइटर प्लेन हादसा है। इससे पहले हरियाणा के अंबाला में 7 मार्च को एक फाइटर जेट क्रैश हुआ था, जिसमें पायलट समय रहते सुरक्षित इजेक्ट कर गया था।


वहीं, गुजरात के जामनगर जिले में भी बुधवार रात एक जगुआर फाइटर विमान क्रैश हुआ था, जिसके बाद भयंकर आग लग गई थी और विमान कई टुकड़ों में बिखर गया था। फिलहाल चूरू हादसे में राहत व बचाव कार्य जारी है, और वायुसेना हादसे के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें