1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 01, 2026, 2:44:11 PM
पति-पत्नी और वो तीन - फ़ोटो सोशल मीडिया
DESK: हैदराबाद से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आंध्र प्रदेश के मरकापुरम निवासी सीताराम के रूप में हुई है, जो हैदराबाद में एक निजी कंपनी में काम करते थे। मृतक ने 19 पन्नों के सुसाइड नोट में पूरी आपबीती लिखी। लिखा की मेरी बीवी का 3 गैर मर्दों से अवैध संबंध था।
पुलिस ने बताया कि सीताराम ने 19 पन्नों का सुसाइड नोट लिखने के बाद हुसैन सागर झील में कूदकर अपनी जान दे दी। इस सुसाइड नोट में उन्होंने अपनी पत्नी पर कथित रूप से तीन लोगों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाया है और इसे अपनी आत्महत्या का कारण बताया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि सीताराम की शादी वर्ष 2018 में नांदयाल निवासी एक महिला से हुई थी और दोनों हैदराबाद में साथ रह रहे थे। पुलिस ने सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पत्नी समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
अधिकारियों के मुताबिक, मामले में डिजिटल साक्ष्यों और सोशल मीडिया गतिविधियों की भी गहन जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कथित वीडियो और ऑनलाइन पोस्ट से जुड़े तथ्य क्या हैं और इनमें किन लोगों की भूमिका है।
बताया जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी से जुड़े कुछ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर देखे थे, जिन्हें देखने के बाद वह मानसिक रूप से आहत हो गया। इसके बाद उसने सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।
सुसाइड नोट में सीताराम ने लिखा कि उसकी पत्नी के कथित अवैध संबंध पिछले डेढ़ साल से तीन व्यक्तियों—रमना रेड्डी, श्रवण और एक अन्य—के साथ थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि इन संबंधों के वीडियो रिकॉर्ड किए गए और सोशल मीडिया पर साझा किए गए।
नोट में उसने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए लिखा कि उसने अपनी पत्नी को हर सुविधा देने की कोशिश की, इसके बावजूद उसे धोखा मिला। उसने यह भी सवाल उठाया कि कोई व्यक्ति निजी पलों के वीडियो क्यों रिकॉर्ड करता है और उन्हें सार्वजनिक क्यों करता है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच जारी है।