ब्रेकिंग
युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयारयुवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, कई लोग अस्पताल में इलाजरत; जहरीली शराब पीने से मौत की आशंकाछपरा में विजय सिन्हा का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम, डिप्टी सीएम ने सुनी लोगों की समस्याएंइंतजार की घड़ियां खत्म: इस दिन जारी हो सकता है CBSE 10th का रिजल्ट, आ गई संभावित डेट; जानिए..बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रियापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार

हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार रहेंगे मौजूद

HYDERABAD: हैदाराबाद एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इस याचिका की सुनवाई के दौरान एनकाउंटर की टीम को लीड करने वाले साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार

हैदराबाद एनकाउंटर: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार रहेंगे मौजूद
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HYDERABAD: हैदाराबाद एनकाउंटर मामले पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी. इस याचिका की सुनवाई के दौरान एनकाउंटर की टीम को लीड करने वाले साइबराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार भी सुप्रीम कोर्ट में मौजूद रहेंगे. मुख्य न्यायाधीश एस एस बोबडे की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी. सुप्रीम कोर्ट में एनकाउंटर के खिलाफ यह याचिका वकील जीएस मणि ने दाखिल की है.


दायर की गई याचिका में हैदराबाद एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई या किसी स्वतंत्र जांच एजेंसी की मांग की गई है. याचिका में साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार और एनकाउंटर में शामिल पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग भी की गई है. आरोप लगाया गया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का पालन किये बगैर ये एनकाउंटर किया गया है.


इससे पहले तेलंगाना हाईकोर्ट के निर्देश पर सोमवार को शवों को हैदराबाद के गांधी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था. पुलिस द्वारा फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाते हुए इस संबंध में गहन जांच की मांग करने वाली कुछ याचिकाओं की सुनवाई करते हुए अदालत ने अधिकारियों को 13 दिसंबर तक शवों को संरक्षित करने का निर्देश दिया था. आपको बता दें कि 27 नवंबर की रात महिला वेटनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपियों को 7 दिसंबर की सुबह पुलिस क्राइम सीन रिक्रिएट करने के लिए वारदात वाली जगह पर ले गई थी. इस दौरान पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे चारों आरोपी एनकाउंटर में मारे गए थे.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें