ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

आखिर अहले सुबह 3:30 बजे ही क्यों क्राइम सीन को किया गया रिक्रिएट? जानिए हैदराबाद एनकाउंटर की INSIDE STORY

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस एनकाउंटर के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है. कई पॉलिटिकल ली

आखिर अहले सुबह 3:30 बजे ही क्यों क्राइम सीन को किया गया रिक्रिएट? जानिए हैदराबाद एनकाउंटर की INSIDE STORY
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. इस एनकाउंटर के बाद से पूरे देश में जश्न का माहौल है. कई पॉलिटिकल लीडर्स ने इस एनकाउंटर का समर्थन किया है तो वहीं कई नेताओं ने इस पर सवाल भी खड़े किये हैं. आईए अब आपको बताते हैं कि आखिर अहले सुबह 3:30 बजे ही क्यों पुलिस ने क्राइम सीन को रिक्रिएट किया.

घटना के टाइम पर ही क्राइम सीन होता है रिक्रिएट 

एनकाउंटर के समय को लेकर भी पुलिस पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. पूर्व आईपीएस वेदभूषण ने इस मामले में मीडिया को बयान देते हुए कहा है कि यह रिक्रिएशन का हिस्सा था और रिक्रिएशन में जिस वक्त घटना होती है, ठीक उसी वक्त और उसी जगह पर पुलिस आरोपी को ले जाकर फिर से घटना का सीन क्रिएट करवाती है. हैदराबाद गैंगरेप कांड की घटना को रात में अंजाम दिया गया था, इसलिए आरोपियों को पुलिस रात में ही घटनास्थल पर ले गई. पूर्व अधिकारी वेदभूषण ने मीडिया को बताया है कि एनकाउंटर से पहले आरोपियों के हाथ में हथकड़ियां नहीं पहनाई गई थी. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार खतरनाक अपराधियों के मामले में पुलिस अपील करती है कि उन्हें हथकड़ियां लगाकर रखने की अनुमति दी जाए. लेकिन हैदराबाद के आरोपियों को हथकड़ियां नहीं पहनाई गई थी क्योंकि इनका पहले से फरार होने का कोई रिकॉर्ड नहीं था.


लोगों ने फायरिंग की आवाज सुनी 

वहीं इस पूरे मामले पर साइबराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार ने बताया कि चारों आरोपी पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारे गए हैं. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस दौरान दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. हालांकि, उन्होंने ये नहीं बताया कि कस्टडी में रहे आरोपियों के पास हथियार कहां से आए. वहीं जिस जगह पर एनकाउंटर हुआ, वहां पर सिर्फ एक घर था. उस घर के एक सदस्य ने बताया कि सुबह 4 बजे के आसपास उन्होंने फायरिंग की आवाज सुनी. बाद में लोगों को जब पता चला कि पुलिस ने हैदराबाद के 'हैवानों' को एनकाउंटर में मार गिराया है तब लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई. जिसके बाद लोगों ने पुलिसकर्मियों पर फूलों की बारिश की और जश्न मनाया.


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें