ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

जानिए क्यों सुरक्षित रखे जाएंगे हैदराबाद के 'हैवानों' के शव

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद पूरे देश ने हैदराबाद पुलिस को सपोर्ट क

जानिए क्यों सुरक्षित रखे जाएंगे हैदराबाद के 'हैवानों' के शव
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HYDERABAD: हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के साथ हैवानियत के चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को एनकाउंटर में मार गिराया. एनकाउंटर के बाद पूरे देश ने हैदराबाद पुलिस को सपोर्ट किया. कई नेताओं ने इस एनकाउंटर का समर्थन किया तो कई लीडर्स इसके विरोध में खुलकर सामने आए. वहीं हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गये चारों आरोपियों के शव को सुरक्षित रखा जाएगा.


तेलंगाना हाईकोर्ट ने सरकार को निर्देश दिया है कि हैदराबाद एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों के शवों को 9 दिसंबर शाम 8 बजे तक सुरक्षित रखा जाए. ऐसे में आरोपियों के शवों को परिवारों को नहीं सौंपा जाएगा. हाईकोर्ट ने यह आदेश मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय को इस मामले में न्यायिक दखल देने के अनुरोध पर दिया. इसमें आरोप लगाया गया है कि चारों की हत्या गैरकानूनी है. हाईकोर्ट ने आरोपियों के पोस्टमॉर्टम का वीडियो सीडी फॉर्म या फिर पेन ड्राइव में महबूबनगर के प्रधान जिला जज को सौंपने को भी कहा है, साथ ही प्रधान जिला जज को सीडी या पेन ड्राइव लेने और इसे शनिवार शाम तक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को देने का निर्देश दिया है.


आपको बता दें कि हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से हैवानियत करने वाले चारों आरोपी मोहम्मद आरिफ, नवीन, शिवा और चेन्नाकेशवुलु को पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन को रिक्रिएट करने के लिए लाई थी. इस दौरान आरोपी पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहे थे. जिसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और एनकाउंटर में चारों आरोपी मारे गये.



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें