ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

हावड़ा-आनंद विहार के बीच अमृत भारत ट्रेन शुरू, 22 जनवरी से होगा नियमित परिचालन

यात्रियों की सुविधा के लिए हावड़ा और आनंद विहार के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। ट्रेन धनबाद, गोमो, कोडरमा, गया और डीडीयू होकर चलेगी।

delhi
यात्रीगण कृपया ध्यान दें
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HAJIPUR: यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर धनबाद-नेसुब गोमो-कोडरमा-गया-डीडीयू के रास्ते हावड़ा और आनंद विहार के मध्य अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक नई अमृत भारत ट्रेन का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । विदित हो कि माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 18.01.2026 को हावड़ा और आनंद विहार के मध्य चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन का शुभारंभ गाड़ी सं. 03065 संतरागाछी-आनंद विहार अमृत भारत उद्घाटन स्पेशल  को हरी झंडी दिखाकर किया गया था । 


गाडी सं. 13065/13066 हावड़ा-आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन हावड़ा से 22.01.2026 से सप्ताह के प्रत्येक गुरूवार को तथा आनंद विहार से 24.01.2026 से सप्ताह के प्रत्येक शनिवार को किया जायेगा । इस ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 07 कोच, साधारण श्रेणी के 10 कोच, पैंट्रीकार का 01 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 20 कोच होंगे । 


गाड़ी सं. 13065 हावड़ा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस 22.01.2026 से हावड़ा से प्रत्येक गुरूवार को 23.10 बजे खुलकर दुर्गापुर-आसनसोल के रास्ते शुक्रवार को 04.00 बजे धनबाद, 04.30 बजे नेसुब गोमो, 04.55 बजे पारसनाथ, 05.55 बजे कोडरमा, 07.25 बजे गया, 08.12 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 08.30 बजे डेहरी ऑन सोन, 08.48 बजे सासाराम,  09.25 बजे भभुआ रोड, 10.45 बजे डीडीयू सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए शनिवार को 02.50 बजे आनंद विहार पहुंचेगी । 


वापसी में गाड़ी सं. 13066 आनंद विहार-हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस 24.01.2026 से आनंद विहार से प्रत्येक शनिवार को 05.15 बजे खुलकर गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली- लखनऊ-वाराणसी के रास्ते 22.40 बजे डीडीयू, 23.24 बजे भभुआ रोड, 23.53 बजे सासाराम, रविवार को 00.08 बजे डेहरी ऑन सोन, 00.24 बजे अनुग्रह नारायण रोड, 01.45 बजे गया जं., 03.07 बजे कोडरमा, 04.04 बजे पारसनाथ, 04.25 बजे नेसुब गोमो, 05.00 बजे धनबाद सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे हावड़ा पहुंचेगी । 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें