ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में लगी आग, 16 मरीजों की मौत

DESK : कोरोना के कहर के बीच एक हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. इस आगलगी में अबतक 16 लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है कि आग लगने

हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में लगी आग, 16 मरीजों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : कोरोना के कहर के बीच एक हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक भीषण आग लगने की खबर सामने आ रही है. इस आगलगी में अबतक 16 लोगों की मौत की सूचना है. बताया जा रहा है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल में भगदड़ की स्थिति बन गई. आनन फानन में रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया लेकिन तब तक आग की चपेट में मरीज आ चुके थे. 


घटना गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार, पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल के कोविड वार्ड में अचानक आग लग गई. बताया गया है कि जिस जगह आग लगी, वहीं पर आईसीयू वार्ड था. आग इतनी तेजी से फैलना शुरू हुई कि मरीजों को बाहर निकालने का बहुत कम समय मिला. जब तक मरीजों को बाहर निकाला जाता, बड़ी संख्या में मरीज आग की लपटों में घिर चुके थे.


वहीं कोविड केयर सेंटर में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचना शुरू हो गईं. तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. हॉस्पिटल में फंसे लोगों को बचाने का काम शुरू कर दिया गया.बताया जा रहा है कि कोरोना वार्ड में करीब 49 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में थे. भरूच कलेक्टर के अनुसार आग में झुलसने से 16 की मौत हो गई है. जबकि घायलों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें