ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

देशभर में आज धूमधाम से मनाई जाएगी रंगों का त्योहार होली, PM मोदी और CM नीतीश ने प्रदेश एवं देशवासियों को दी बधाई

बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगो का त्योहार होली सिर्फ एक पर्व नहीं है बल्कि सामाजिक मेलजोल का प्रतीक भी है। इस दिन सारे गिले सिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। होली का यह पर्व आपसी सौहार्द से मनाएं।

holi
होली की बधाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

HOLI 2025: 14 मार्च यानि आज हिन्दुओं का प्रमुख त्योहार होली देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रंगों का त्योहार होली सिर्फ एक पर्व नहीं है बल्कि सामाजिक मेलजोल का प्रतीक भी है। इस दिन सारे गिले सिकवे भूलकर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। वैसे तो आज होली है लेकिन कुछ लोग कल भी होली मना रहे हैं। आज पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ होली मनाई जाएगी। देश के प्रधानमंत्री और बिहार के सीएम ने देशवासियों को होली की बधाई दी है। 


होली के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री ने प्रदेश और देशवासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। पीएम मोदी ने देशवासियों के लिए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि आप सभी को होली की ढेरों शुभकामनाएं। हर्ष और उल्लास से भरा यह पावन-पर्व हर किसी के जीवन में नई उमंग और ऊर्जा का संचार करने के साथ ही देशवासियों की एकता के रंग को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।


वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी एक्स पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों की जिन्दगी में खुशियों का नया रंग लेकर आयेगा। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। इस पर्व की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि बिना किसी भेदभाव के लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव का व्यवहार रखते हैं। लोग आपस में मिल-जुलकर खुशियाँ बाँटते हैं। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से होली का त्योहार पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें