ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

होली के दिन नशेड़ियों ने किया हुड़दंग तो पुलिस ले गई थाने, पहले जन-गण-मन गवाया तब समझाया फिर नशा टूटने के बाद ही छोड़ा

DESK:- उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के दिन शराब पीकर सड़कों पर हंगामा मचाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। होली के दिन सुबह से ही पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान हुड़दंग

होली के दिन नशेड़ियों ने किया हुड़दंग तो पुलिस ले गई थाने, पहले जन-गण-मन गवाया तब समझाया फिर नशा टूटने के बाद ही छोड़ा
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:- उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के दिन शराब पीकर सड़कों पर हंगामा मचाने वालों को पुलिस ने सबक सिखाया। होली के दिन सुबह से ही पुलिस ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान हुड़दंग मचा रहे लोगों को सबसे पहले पुलिस ने रोका। जिसके बाद 50 से अधिक लोगों को खंदौली थाने में ले जाया गया।



जहां हंगामा मचाने वाले लोगों को थाने में खड़ा कर राष्ट्रगान गवाया गया। सभी ने साथ मिलकर जन-गण-मन भी गाया। राष्ट्रगान गाने के बाद सभी को ट्रैफिक के नियमों की जानकारी दी गई। उन्हें समझाया गया की शराब पीकर गाड़ी चलाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है जिसमें कईयों की जान जा सकती है। होली आपसी भाइचारे और रंगों का त्योहार है जिसे अपनी हरकतों से भंग ना करें।



इस मौके पर किसी के घर में मातम ना हो इसलिए शराब पीकर गाड़ी ना चलाए क्योंकि जान बहुत कीमती होता है। ऐसी स्थिति में घर में रहे और परिवार के साथ होली का पर्व मनाएं। जब हुड़दंगियों का नशा टूटा और उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ तब जाकर सभी को थाना से छोड़ दिया गया। होली के मौके पर हुड़दंगियों के खिलाफ चलाये गये पुलिस की इस अभियान की चर्चा इलाकों में भी खूब हो रही है। लोग भी पुलिस की इस मुहिम को सही बता रहे हैं। कई लोगों ने पुलिस के इस कदम की तारीफ भी की और आगे भी इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही।   












इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें