ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

हटिया-राउरकेला रेलखंड पर बड़ा हादसा: मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, दोनों ट्रैक क्षतिग्रस्त

झारखंड के सिमडेगा में हटिया-राउरकेला रेलखंड पर बड़ा हादसा हुआ है। मालगाड़ी की 10 बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। राहत व मरम्मत कार्य जारी है।

बिहार
बड़ा रेल हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

RANCHI: इस वक्त की बड़ी खबर झारखंड के सिमडेगा से आ रही है, जहां हटिया-राउरकेला रेलखंड पर बड़ा हादसा हो गया है। मालगाड़ी की 10 बोगियों पटरी से अचानक उतर गयी है। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। हादसा इतना जबरदस्त था कि दोनों रेल लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिस पर दोनों ओर से ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। 


घटना कानारोवां रेलवे स्टेशन के पास की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। रेल लाइन को ठीक करने का काम तेजी से चल रहा है। इस घटना के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। इस हादसे की जांच का आदेश दिया गया है। 


बताया जाता है कि मालगाड़ी के डिब्बे डिरेट होने की घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है। इस घटना में रेल ट्रैक को भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचीं रांची रेल मंडल की प्रबंधक करुणा निधि सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया और पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इस घटना के बाद हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वही मौर्य एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के मार्ग को बदला गया है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें