Bridge Collapsed: गुजरात में महिसागर नदी पर बने 43 साल पुराने गंभीरा ब्रिज का एक हिस्सा सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के वक्त पुल पर भारी ट्रैफिक था, जिससे दो ट्रक, एक पिकअप वैन समेत चार वाहन नदी में जा गिरे।
इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। यह पुल वडोदरा और आणंद को जोड़ता था। घटना के बाद पुलिस, फायर ब्रिगेड और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस बीच, इलाके में यातायात प्रभावित हुआ है और पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक पुल के टूटे हिस्से पर लटका दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, यह पुल आसपास के लोगों के बीच 'सुसाइड पॉइंट' के रूप में भी जाना जाता था।





