ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

सुहागरात में खुल गई दूल्हे की पोल, शादी के चौथे दिन ही दूल्हन मांगने लगी तलाक

शादी के 4 दिन बाद मायके पहुंची दुल्हन ने जो कुछ घरवालों को बताया उसे सुनकर सभी हैरान रह गये। लड़की ने कहा कि अब वह पति के साथ नहीं रहेगी। जिसके बाद लड़की पक्ष ने तलाक की मांग की लेकिन दूल्हा पक्ष ने तलाक देने से इनकार कर दिया। अब मामला थाने पहुंचा है

UP
'मैं ससुराल नहीं जाऊंगी'
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लेकिन कभी-कभी यह बंधन टूटते एक दिन भी नहीं लगता है। ऐसा एक मामला यूपी के गोरखपुर स्थित सहजनवा में सामने आया है। जहां सुहागरात पर एक दूल्हे की पोल खुल गई। तीन दिनों तक दुल्हन ने इस राज को दबाये रखा लेकिन चौथे दिन जब वो मायके विदा हुई तब यह मामला सामने आ गया। 


दुल्हन ने पूरी सच्चाई अपने मायकेवालों को बताई जिसके बाद वह दूल्हे से तलाक लेने के लिए अड़ गयी। शादी की पहली रात दूल्हे की शारीरिक अक्षमता का खुलासा होने के बाद मामला पंचायत और तलाक तक पहुंच गया।


दरअसल बेलीपार थाना क्षेत्र की रहने वाली लड़की की शादी गोरखपुर के सहजनवा के निवासी एक युवक से हुई थी। शादी बड़े ही धूमधाम के साथ हुई। जब दुल्हन विदा होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात पर ही उसे पता चला कि पति शारीरिक रूप से अक्षम है। यह बात उसे पूरी तरह चौंकाने वाली थी, लेकिन उसने तुरंत इसका खुलासा नहीं किया।


दुल्हन ने राज छुपाने का फैसला इसलिए लिया क्योंकि चार दिन बाद उसके भाई की शादी थी और उसे मायके जाना ही था। किसी प्रकार का विवाद न बढ़े, इसलिए उसने बात दबाकर रखी। चार दिन बाद विदाई होने पर जब दुल्हन मायके पहुँची, तब उसने परिजनों को पूरी सच्चाई बताई।


परिजन भी यह सुनकर हैरान रह गए, लेकिन पहले भाई की शादी को देखते हुए शांत रहे। शादी समाप्त होने के बाद दुल्हन का परिवार ससुराल पहुँचा और दूल्हे की कमी को उनके सामने रखा। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक सप्ताह तक पंचायत चलती रही।


दुल्हन का पक्ष स्पष्ट रूप से तलाक की मांग कर रहा है, वहीं दूल्हे का परिवार तलाक देने को तैयार नहीं है। दुल्हन के परिजनों ने पुलिस को मौखिक रूप से शिकायत भी दी है और तलाक में कानूनी मदद की मांग की है। दूसरी ओर दूल्हा और उसके घर के पुरुष फिलहाल घर से लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि ा कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं। अभी तक किसी ने लिखित शिकायत नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें